
चाईबासा, 15 अप्रैल . Jharkhand के चाईबासा के सारंडा वन क्षेत्र में Wednesday को सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित Naxalite संगठन के बीच एक जबरदस्त मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में एक करोड़ रुपए के इनामी Naxalite नेता मिसिर बेसरा के दस्ते के साथ आमना-सामना हुआ.
प्रारंभिक सूचना के अनुसार, कुछ नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. वहीं, मुठभेड़ के दौरान कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया है, जिन्हें एयरलिफ्ट कर रांची भेजने की तैयारी की जा रही है. जानकारी के अनुसार, पश्चिमी सिंहभूम जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मारंग पोंगा और बालिबा गांव के बीच स्थित घने जंगलों में Wednesday सुबह करीब 10 बजे अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट गूंज उठी.
Police को गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात Naxalite नेता मिसिर बेसरा अपने दस्ते के साथ कैंप शिफ्ट करने की फिराक में है. इसी सूचना के आधार पर कोबरा बटालियन, Jharkhand जगुआर और जिला Police बल की संयुक्त टीम ने इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू किया था.
जंगल के भीतरी हिस्से में जब जवानों ने नक्सलियों की घेराबंदी शुरू की तो माओवादियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों पर भारी पड़े.
सूत्रों के मुताबिक, जवानों की ओर से की गई सटीक फायरिंग में चार Naxalite ढेर हो गए हैं, जबकि कई अन्य के घायल होने की संभावना है. हालांकि, घने जंगल और दुर्गम रास्तों के कारण Police ने अभी तक शवों की बरामदगी और आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
बताया जा रहा है कि इस दस्ते में मिसिर बेसरा के साथ-साथ मोछू, सागेन अंगारिया और अश्विन जैसे कुख्यात Naxalite भी मौजूद थे. मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है. घायल कोबरा जवान की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए चाईबासा से रांची शिफ्ट करने की प्रक्रिया चल रही है.
–
एसएनसी/डीकेपी