झारखंड में एसआईआर का मकसद बड़ी संख्या में लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाना है : झामुमो प्रवक्ता

रांची, 13 जून . Jharkhand मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कई राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने Jharkhand में एसआईआर, नीट विवाद, भारत-अमेरिका संबंधों और भाजपा की राजनीति को लेकर केंद्र पर निशाना साधा.

Jharkhand में एसआईआर के जरिए मतदाता सूची के सत्यापन की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए मनोज पांडेय ने कहा कि इसका मकसद बड़ी संख्या में लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाना है. उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को उनके मताधिकार से वंचित करने की कोशिश की जा रही है.

झामुमो प्रवक्ता ने कहा कि उनकी पार्टी इस मुद्दे को लेकर पूरी तरह सक्रिय है और Government से मांग कर रही है कि उत्तराखंड की तरह Jharkhand में भी ऐसी व्यवस्था लागू की जाए, जिससे लोग आसानी से अपना नाम मतदाता सूची में खोज सकें.

उन्होंने नीट पेपर लीक मामले को लेकर भी केंद्र Government को घेरा. उन्होंने कहा कि इस पूरे विवाद में सबसे बड़ा सवाल यह है कि शिक्षा मंत्री इस्तीफा कब देंगे. छात्रों और अभिभावकों के भविष्य से जुड़े इस गंभीर मामले में जवाबदेही तय होनी चाहिए.

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर द्वारा खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी नौसेना की कार्रवाई के खिलाफ अमेरिका के समक्ष विरोध दर्ज कराने पर भी मनोज पांडेय ने सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि केवल निंदा या विरोध दर्ज कराने से कुछ नहीं होगा. Government को ठोस कार्रवाई करनी चाहिए और अमेरिका के साथ कूटनीतिक तथा Political संबंधों को खत्म कर देना चाहिए. उन्होंने दावा किया कि दुनिया में शायद ही 10-15 देश ऐसे बचे होंगे, जहां Prime Minister ने यात्रा न की हो. Prime Minister पूरी तरह ‘टूरिज्म मोड’ में दिखाई देते हैं.

इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि यदि कोई Political दल दो समुदायों के बीच तनाव पैदा करने का काम करता है, तो वह भारतीय जनता पार्टी है.

वीकेयू/एबीएम

Leave a Comment