
अयोध्या, 1 अगस्त . राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर संसद परिसर में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर सनातन धर्म के अपमान के भाजपा के आरोप पर Samajwadi Party की विधायक पल्लवी पटेल ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन कर रहे लोगों का उद्देश्य किसी धर्म का अपमान करना नहीं, बल्कि चढ़ावा चोरी के मामले में Government से जवाब मांगना था.
पल्लवी पटेल ने से बातचीत में कहा कि जो लोग इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, उनकी भावनाएं आहत हुई हैं. उनका कहना है कि यदि राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी किसी तरह की चोरी या गड़बड़ी हुई है, तो Government को सामने आकर इस पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए. उन्होंने कहा कि लोग अलग-अलग मंचों और तरीकों से अपनी आवाज Government तक पहुंचा रहे हैं और यह जानना चाहते हैं कि यदि कोई घटना हुई है तो उसकी जिम्मेदारी किसकी है और दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी.
उन्होंने कहा कि जनता सिर्फ पारदर्शिता चाहती है. अगर जांच चल रही है तो Government को उसके बारे में स्पष्ट जानकारी देनी चाहिए, ताकि किसी तरह की अफवाह या भ्रम की स्थिति पैदा न हो.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 पर बात करते हुए पल्लवी पटेल ने कहा कि आगामी चुनाव प्रदेश की राजनीति में नए समीकरण लेकर आएगा. इस बार कई पुराने Political समीकरण बदल सकते हैं. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश हमेशा समसामयिक मुद्दों पर सजग रहा है और सभी Political दल अपने-अपने संगठन को मजबूत करने के साथ जनता के मुद्दों को सामने रख रहे हैं.
उन्होंने बताया कि Samajwadi Party अयोध्या में अपने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर संगठन की तैयारियों की समीक्षा कर रही है. साथ ही जनता के बीच मौजूद समस्याओं और सवालों को Government तक पहुंचाने की रणनीति पर भी चर्चा की जा रही है.
वहीं Samajwadi Party के विधायक कमाल अख्तर ने भी भाजपा Government पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा Government के करीब साढ़े नौ साल के कार्यकाल में समाज का हर वर्ग किसी न किसी समस्या से जूझ रहा है. प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई, किसानों और कानून-व्यवस्था जैसे कई अहम मुद्दे हैं, लेकिन Government इन पर चर्चा से बचना चाहती है.
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव के दौरान जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया और अब जनता उन वादों का हिसाब मांगेंगी.
सनातन धर्म के अपमान के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कमाल अख्तर ने कहा कि भाजपा किसी धर्म की ठेकेदार थोड़ी है. India में रहने वाला हर व्यक्ति अपने धर्म का सम्मान करना जानता है और किसी को भी दूसरों को धर्म का पाठ पढ़ाने की आवश्यकता नहीं है.
–
पीआईएम/वीसी