
New Delhi, 9 अप्रैल . Prime Minister Narendra Modi ने महिला आरक्षण विधेयक पर राष्ट्र के नाम संदेश साझा किया है. उन्होंने कहा कि अगर हमें विकसित India का लक्ष्य हासिल करना है तो हमें हमारी मातृशक्ति को उनके पूर्ण सामर्थ के साथ राष्ट्र के विकास में जोड़ना ही होगा.
अपने वीडियो संदेश में Prime Minister मोदी ने कहा, “माताओं, बहनों और बेटियों से एक बात करना चाहता हूं. India ने तय किया है कि 2047 में जब India की आजादी के 100 साल होंगे, तब तक हमें ‘विकसित भारत’ बनाकर रहना है. मैं दो-ढाई दशक के Government प्रमुख के रूप में अपने अनुभव के आधार पर कह सकता हूं कि अगर हमें विकसित India का लक्ष्य हासिल करना है तो हमें हमारी मातृशक्ति को उनके पूर्ण सामर्थ के साथ राष्ट्र के विकास में जोड़ना ही होगा.”
उन्होंने अपने संदेश में कहा, “हमने कुछ समय पहले नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया था. सभी Political दलों ने सहमति से किया था. सबकी इच्छा है कि 2029 में, जब Lok Sabha के चुनाव होंगे, तब हमारी देश की नारीशक्ति को जनप्रतिनिधि के रूप में Lok Sabha और विधानसभा में 33 प्रतिशत स्थान मिलना ही चाहिए.”
पीएम मोदी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सभी Political दलों के साथ बातचीत चल रही है. उन्होंने कहा, “ज्यादातर दलों ने समर्थन दिया है. एक बहुत ही सकारात्मक माहौल दिख रहा है. इन्हीं विषयों को लेकर आज अखबारों में एक लेख लिखा है. मैंने अपने विचार साझा किए हैं.”
Prime Minister ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी इस लेख को जरूर पढ़ें और दूसरों को भी पढ़ने के लिए प्रेरित करें. सभी Political दलों को प्रेरित करें और उनका उत्साहवर्धन करें, ताकि वे उमंग के साथ 16, 17 और 18 अप्रैल को संसद में इस विधेयक को पारित कराएं. हम सभी मिलकर इसका जश्न मनाएं.
इसके साथ ही, पीएम मोदी ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, “महिलाओं के लिए विधायी संस्थाओं में आरक्षण समय की मांग है. इससे हमारा लोकतंत्र और अधिक जीवंत एवं सहभागी बनेगा. इस आरक्षण को लागू करने में किसी भी तरह की देरी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण होगी.”
–
डीसीएच/