
Mumbai , 12 दिसंबर . Mumbai Police ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया गया है, जो बहरा-गूंगा बनकर मोबाइल फोन चुराता था. शख्स चंदा मांगने के नाम पर ध्यान भटकाकर लोगों को अपना शिकार बनाता था.
Mumbai Police ने बताया कि एमआरए मार्ग Police ने एक 42 साल के आदमी को गिरफ्तार किया है. वह बहरा-गूंगा बनकर मोबाइल फोन चुराता था और डोनेशन के पर्चे दिखाकर दुकान मालिकों का ध्यान भटकाता था.
Mumbai Police के मुताबिक, आरोपी की पहचान गोविंदस्वामी वेंकटस्वामी के तौर पर हुई है. वह तमिलनाडु का रहने वाला है. आरोप है कि आरोपी Mumbai में दुकानदारों को टारगेट करता था.
फोर्ट के पास दुकान चलाने वाले हिमांशु शाह ने शिकायत दर्ज कराई है. आरोपी डोनेशन के पर्चे लेकर दुकानों में घूमता था, बहरा-गूंगा बनकर दुकानदारों से बात करते हुए चुपके से मोबाइल फोन चुरा लेता था.
एमआरए मार्ग Police अधिकारी ने कहा कि हमें एक ही दिन में चोरी की दो शिकायतें मिली हैं और यह तरीका एक जैसा है. शिकायत मिलने के बाद Police को दुकानों से cctv फुटेज मिली. फुटेज का इस्तेमाल करके हमने आरोपी की पहचान की और उसे कालीमाता मंदिर कुंभारवाड़ा जंक्शन के पास से गिरफ्तार कर लिया.
Police ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में बात नहीं कर पाता. ऐसे में उससे पूछताछ के लिए Police ने एक तमिल-तेलुगु इंटरप्रेटर का इंतजाम किया. पूछताछ के दौरान, उसने जुर्म कबूल कर लिया.
Police आरोपी के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई कर रही है. बताया गया कि ऐसे कई मामले सामने आने के बाद जब उसने एक दुकान में चोरी की घटना की, तो वह cctv में कैद हो गया. इसके बाद दुकानदार Police थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई.
Police ने दुकान में लगे cctv फुटेज की जांच की तो शख्स का चेहरा दिख गया. इसके बाद Police ने शख्स की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया है.
–
एएमटी/डीकेपी