
Bhopal , 18 दिसंबर . Madhya Pradesh भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने सिलवानी से कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस विधायक के संरक्षण में अवैध शराब फैक्ट्री का संचालन हो रहा था. यह अवैध शराब फैक्ट्री पकड़ी गई है.
राज्य के पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने भाजपा के प्रदेश कार्यालय में संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि रायसेन जिले के सिलवानी विधानसभा क्षेत्र के चांदौड़ा गांव में पकड़ी गई नकली शराब फैक्ट्री के संचालकों को कांग्रेस के विधायक व रायसेन कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेंद्र पटेल का पूरा संरक्षण प्राप्त है.
कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल के संरक्षण में ही नकली शराब की फैक्ट्री संचालित हो रही थी. आबकारी विभाग और Police कांग्रेस विधायक के मोबाइल नंबरों की जांच करें तो नकली शराब फैक्ट्री संचालित करने वालों को संरक्षण देने वालों के नाम उजागर हो जाएंगे.
उन्होंने कहा कि इस फैक्ट्री का पकड़ा जाना कोई मामूली आपराधिक घटना नहीं है, बल्कि यह कांग्रेस के माफियाओं से गठजोड़ और Political संरक्षण का जीता जागता प्रमाण है. इस घटना ने एक बार फिर कांग्रेस के बदनाम, आपराधिक चरित्र की यादें ताजा कर दी हैं. Chief Minister मोहन यादव Government जनता के जीवन से किसी माफिया को खिलवाड़ नहीं करने देगी. भाजपा Government जीरो टॉलरेंस पर कार्य करते हुए इस शराब माफिया गिरोह का खुलासा किया है.
पूर्व मंत्री रामपाल सिंह का आरोप है कि यह फैक्ट्री नकली शराब बनाने और उसे बाजार में खपाने का संगठित आपराधिक नेटवर्क था, जो सीधे-सीधे कांग्रेस के संरक्षण में फल-फूल रहा था. इस अवैध कारोबार से जुड़े माफिया तत्व कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल के करीबी, समर्थक और संरक्षित अपराधी बताए जा रहे हैं. नकली शराब फैक्ट्री से क्षेत्र के कई लोगों की किडनी खराब हो गई.
आरोप लगाया गया कि कांग्रेस विधायक देवेन्द्र पटेल पूरे रायसेन जिले के शराब माफियाओं, बदमाशों, तस्करों और शिकारियों को संरक्षण दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह खुलासा साबित करता है कि कांग्रेस सत्ता में न होते हुए भी माफिया राज चलाने की कोशिश कर रही है. नकली शराब का यह धंधा सीधे-सीधे जनता के जीवन और स्वास्थ्य से खिलवाड़ है और यह बिना Political संरक्षण के संभव ही नहीं है.
इस घटना से मध्यप्रदेश की जनता के सामने कांग्रेस का असली, डरावना और खतरनाक चेहरा एक बार फिर उजागर हो गया है.
–
एसएनपी/एएमटी