यूट्यूब पर दिखेगा ‘किसान बहुरिया’ का जलवा, जानें कब होगी रिलीज

Mumbai , 19 मार्च . भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय Actress अंजना सिंह फिल्म ‘किसान बहुरिया’ अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लेकर आ रही हैं. फिल्म की कहानी खेती-किसानी करने वाली महिला पर केंद्रित है, जो परिवार की जिम्मेदारी पूरी तरह निभाती है और समाज के लिए एक मिसाल बनती है.

हालांकि, कुछ समय पहले फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर हुआ था. टीवी पर प्रसारित होने के बाद फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी. लोगों ने फिल्म की कहानी, अभिनय और संदेश की खूब तारीफ की. Thursday को मेकर्स ने इसका यूट्यूब प्रीमियर करने के बारे में बताया.

मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर पोस्ट किया और लिखा, “यूट्यूब प्रीमियर में देखिए पूरी भोजपुरी फिल्म ‘किसान बहुरिया’ 21 मार्च, Saturday सुबह 8 बजे सिर्फ बी4यू भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर.”

यह फिल्म उन दर्शकों के लिए खास है, जो भोजपुरी सिनेमा में सार्थक और प्रेरणादायक कहानियां पसंद करते हैं. अंजना सिंह की मजबूत छवि और फिल्म का विषय इसे और भी आकर्षक बनाते हैं.

मंजुल ठाकुर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘किसान बहुरिया’ में अंजना सिंह और प्रशांत सिंह मुख्य भूमिका में हैं. इसके अलावा, फिल्म में खुशी झा, विद्या सिंह, गोलू तिवारी, अशोक मिश्रा और सुधा यादव जैसे अनुभवी कलाकार नजर आएंगे. वहीं, बाल कलाकार के रूप में दीक्षा मिश्रा होंगी. इसमें ओम झा ने संगीत दिया है.

फिल्म में प्रशांत अंजना के पति के किरदार में नजर आएंगे, जिस वजह से ये फिल्म और भी खास है, लेकिन ऐसा पहली बार नहीं है, जब फिल्म में अंजना प्रशांत के साथ काम कर रही हैं. दोनों इससे पहले कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं.

किसान बहुरिया एक ऐसी महिला पर केंद्रित है जो पति की मानसिक हालत खराब होने और घर की स्थिति को ठीक करने के लिए खेती करती है.

फिल्म में दिखाया गया है कि अंजना पति की मानसिक हालत देखकर खेतों में कड़ी मेहनत करती है और घर की आर्थिक स्थिति को सुधारती है.

एनएस/एबीएम

Leave a Comment