नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बदल रही है अंग्रेजों के समय की न्याय व्यवस्था : मोहन यादव

इंदौर 8 अगस्त . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने कहा है कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में अंग्रेजों के शासनकाल के समय की न्याय व्यवस्था में बदलाव लाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हमारे यहां न्यायालय को न्याय का मंदिर कहा जाता है.

इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में “न्याय तक पहुंच बढ़ाने” पर आयोजित वेस्ट ज़ोन क्षेत्रीय कांफ्रेंस में Chief Minister यादव ने कहा कि छोटे-छोटे मामलों में मध्यस्थता के माध्यम से निपटान केस पेंडेंसी को कम किया जा रहा है. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में अंग्रेजों के समय की न्याय व्यवस्था को बदला जा रहा है. Chief Minister यादव ने भारतीय न्याय परंपरा का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी परंपरा पंच परमेश्वर की संवाद की न्याय परंपरा रही है.

हमारे संविधान में हज़ारों वर्ष की भारतीय न्याय परंपरा रही है, इसलिए न्यायालयों को न्याय का मंदिर कहा जाता है. Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि आधुनिक तकनीक के आधार पर न्याय प्रणाली में भी व्यापक बदलाव हुए हैं. ई-फाइलिंग, डिजिटल रिकॉर्ड, वन डेटा-वन केस, वर्चुअल सुनवाई और आधुनिक न्याय प्रबंधन जैसी प्रणालियों के माध्यम से न्याय व्यवस्था का कायाकल्प किया जा रहा है.

उन्होंने आगे कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में सदियों पुराने औपनिवेशिक दौर के कानूनों के स्थान पर नए कानून लागू किए गए हैं. इसी कड़ी में जन-विश्वास अधिनियम के माध्यम से छोटे-छोटे उल्लंघनों को अपराध की श्रेणी से बाहर कर कानूनों को अधिक सरल और नागरिक हितैषी बनाया गया है. मध्यप्रदेश भी इसी दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है. इसी क्रम में मध्यप्रदेश विधानसभा में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित कर प्रदेश के सभी नागरिकों के लिए समान कानून लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है.

एसएनपी/एएस

Leave a Comment