बिहार विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग की प्रमुख ने गिनाए अर्थव्यवस्था में उछाल के दो कारण

मुजफ्फरपुर, 29 नवंबर . India की जीडीपी वृद्धि दर 8.2 प्रतिशत तक पहुंचने पर अर्थशास्त्री और बिहार विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग की प्रमुख डॉ. विनीता वर्मा ने कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था काफी समय से पीएम मोदी के हाथों में है, लेकिन हमारी अर्थव्यवस्था का पहले से ही विकास होता रहा है.

डॉ. विनीता वर्मा ने से बातचीत में कहा कि अभी अर्थव्यवस्था पीएम मोदी के हाथों में है, लेकिन पहले से ही अर्थव्यवस्था का विकास हो रहा है. काफी विकास हुआ है. अभी पूरी दुनिया में India का चौथा स्थान है, लेकिन इस जुलाई-अगस्त-सितंबर में जीडीपी के जो आंकड़े आए हैं, उनमें अचानक उछाल देखने को मिला है.

उन्होंने कहा कि कहीं न कहीं यह Prime Minister और वित्त मंत्री के कई कार्यक्रमों के कारण यह उछाल आया है. मैं 38 सालों से शिक्षा के क्षेत्र में हूं और फिलहाल बिहार विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग की प्रमुख हूं. जीडीपी में उछाल के पीछे दो कारण मुझे समझ आते हैं.

उन्होंने कहा कि सबसे पहला कारण यह है कि इस साल के बजट में कर में छूट दी गई, जिससे लोगों के पास पैसा बचने लगा, और दूसरा बड़ा कारण है GST में कमी. GST में कमी के कारण लोगों के पास पैसे बचने लगे और लोग बाजार में डिमांड करने लगे. बाजार में डिमांड बढ़ने से पैसे का सर्कुलेशन बढ़ने लगा.

उन्होंने बताया कि जब बाजार में पैसे का सर्कुलेशन बढ़ता है तो हम जानते हैं कि मुद्रास्फीति के समय में हमारी स्थिति अच्छी हो जाती है. यही कारण है कि बाजार बढ़ा और लोगों में खुशहाली आई. रोजमर्रा की चीजें सस्ती हो गईं, और उनके पैसे बचने लगे, जिसके कारण उनकी डिमांड बहुत ज्यादा बढ़ गई. इससे हमारी अर्थव्यवस्था में उछाल देखने को मिला. इससे जीडीपी ग्रोथ रेट बढ़ गई.

उन्होंने उम्मीद जताई कि Prime Minister और वित्त मंत्री इसी तरह सूझबूझ से फैसले लेते रहे तो India विश्वगुरु बन सकता है. इसमें कोई शक नहीं है.

एएमटी/डीकेपी

Leave a Comment