प्रगति और पर्यावरण साथ चलें तभी सुरक्षित होगा भविष्य: रवीना टंडन

Mumbai , 6 मई . jaipur में Wednesday को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक भव्य आयोजन किया गया. श्री कल्पतरु संस्था के 31वें वार्षिक समारोह के अवसर पर ‘वृक्ष मित्र सम्मान 2026’ का आयोजन किया गया, जिसमें प्रकृति को बचाने के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया. इस समारोह में Actress रवीना टंडन और Maharashtra के पूर्व मंत्री सुधीर मुनगंटीवार रहे.

समारोह में हिस्सा लेने के लिए रवीना पारंपरिक लुक में नजर आईं. उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित होकर न केवल विजेताओं का उत्साह बढ़ाया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी जाहिर की.

कार्यक्रम के बाद Actress ने समाचार एजेंसी के साथ खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा, “मुझे ऐसे समारोहों में शामिल होकर प्रसन्नता होती है, क्योंकि यहां से हम सभी को कुछ अच्छा करने की प्रेरणा मिलती है. मीडिया और आम जनता के माध्यम से यह संदेश आगे पहुंचाना बहुत जरूरी है कि वृक्ष और प्रकृति हमारे जीवन के लिए कितने अनिवार्य हैं.”

उन्होंने आगे इस बात पर जोर दिया कि विकास की दौड़ में हमें पर्यावरण को पीछे नहीं छोड़ना चाहिए. उन्होंने कहा, “आने वाली पीढ़ियों को एक स्वस्थ और सुरक्षित धरती सौंपना हमारा नैतिक कर्तव्य है. जीवन की प्रगति और पर्यावरण का संरक्षण साथ-साथ चलना चाहिए.”

यह कार्यक्रम मुख्य रूप से उन लोगों को समर्पित था जो जमीनी स्तर पर पेड़ लगाने और उनके संरक्षण का कार्य कर रहे हैं.

रवीना टंडन 90 के दशक की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार हैं. ‘टिप टिप बरसा पानी’ और ‘मस्त-मस्त’ जैसे गाने आज भी लोकप्रिय हैं.

रवीना ने वेब सीरीज ‘अरण्यक’ (2021) से डिजिटल में डेब्यू किया. केजीएफ: चैप्टर 2 (2022) में रमिका सेन की भूमिका के लिए चर्चा में रहीं. 2023 में India का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री मिला. इसी के साथ ही, वह जल्द ही वेंकी अटुलुरी निर्देशित तमिल फिल्म ‘सूर्या 46’ में Actor सूर्या के साथ नजर आएंगी.

सितारा एंटरटेनमेंट्स द्वारा निर्मित फिल्म में रवीना और सूर्या के अलावा, मामिता बैजू, और राधिका सरथकुमार प्रमुख भूमिकाओं में होगी. इसी साल फिल्म के रिलीज होने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि, फिल्म को लेकर अन्य जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

एनएस/डीकेपी

Leave a Comment