चेन्नई में खेला जाएगा बिग बैश लीग 2026-27 का पहला मुकाबला, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी पर्थ स्कॉर्चर्स से भिड़ंत

New Delhi, 10 जुलाई . ऑस्ट्रेलिया की मशहूर टी20 लीग बिग बैश लीग (बीबीएल) 2026-27 की शुरुआत India से होगी. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

बिग बैश लीग का पहला मुकाबला मेलबर्न रेनेगेड्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच 12 दिसंबर को खेला जाएगा. यह पहला मौका होगा जब बीबीएल का कोई मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से बाहर खेला जाएगा. चेन्नई में होने वाले इस मैच में रेनेगेड्स मेजबान टीम की भूमिका निभाएगी. इस मैच की लाइव कमेंट्री और टेलीकास्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया के दो चैनल अपनी ब्रॉडकास्टिंग टीम को India भेजेंगे. ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ इस मैच का लाइव प्रसारण India में ‘जियोस्टार’ करेगा. India के Prime Minister Narendra Modi और ऑस्ट्रेलिया के Prime Minister एंथनी अल्बनीज ने Friday को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में द्विपक्षीय वार्ता के दौरान इस ऐतिहासिक मुकाबले का ऐलान किया.

यह पहला मौका होगा जब India में किसी विदेशी क्रिकेट लीग का कोई मुकाबला खेला जाएगा. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार, बिग बैश लीग का India में आयोजन करने से बीबीएल की लोकप्रियता में और इजाफा होगा और दर्शकों की संख्या भी बढ़ेगी. भारतीय समय के अनुसार, यह मुकाबला सुबह 10 बजे शुरू होगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया समयानुसार यह मैच दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर शुरू होगा.

बिग बैश लीग के महाप्रबंधक एलिस्टेयर डॉब्सन ने इस खास पहल को दोनों देशों के रिश्तों के लिहाज से अहम बताया. उन्होंने कहा, “India में हमारे खेल को हमेशा से शानदार समर्थन और मजबूत जुड़ाव मिला है. यह मुकाबला दोनों देशों की Governmentों के बीच की एक महत्वपूर्ण पहल का हिस्सा है. क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं है, बल्कि यह India और ऑस्ट्रेलिया के लोगों को जोड़ने का एक बेहतरीन जरिया भी है. हमें उम्मीद है कि यह मैच ऑस्ट्रेलिया की किसी भी घरेलू खेल प्रतियोगिता के इतिहास में सबसे ज्यादा दर्शकों द्वारा देखा जाने वाला मुकाबला साबित होगा.”

उन्होंने आगे कहा, “ऑस्ट्रेलिया में कई बार यह पूरी तरह महसूस नहीं किया जाता कि India समेत दुनिया के अन्य हिस्सों में बिग बैश लीग (बीबीएल) की कितनी बड़ी फैन फॉलोइंग है. हमें उम्मीद है कि India में मैच आयोजित करने से लीग और उसकी टीमों को लेकर दर्शकों की रुचि और लोकप्रियता में और इजाफा होगा. यह कदम प्रतियोगिता को वैश्विक स्तर पर और मजबूत बनाने में मदद करेगा.”

एसएम/एएस

Leave a Comment