पीएम मोदी के साथ पूरा केंद्रीय मंत्रिमंडल बंगाल की जनता के साथ: राहुल सिन्हा

सिलीगुड़ी, 22 जनवरी . भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने Thursday को ममता बनर्जी Government पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के साथ पूरा मंत्रिमंडल बंगाल की जनता के साथ है.

राहुल सिन्हा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, “हमारी पूरी पार्टी ऊपर से लेकर नीचे तक एकजुट होकर पश्चिम बंगाल को मुक्त कराने के काम में लगी हुई है. हम ऐसा Political क्षमता के हस्तांतरण के लिए नहीं कर रहे हैं, बल्कि यह बंगाल की भौगोलिक दृष्टि से रक्षा करने की बात है. बंगाल के लोकतांत्रिक हालात को बचाना जरूरी है. सीएम ममता बनर्जी इस्लामी दुनिया से मिलकर पश्चिम बंगाल को पश्चिम बांग्लादेश बनाने की साजिश कर रही हैं.”

भाजपा नेता ने कहा, “हमारे Prime Minister, गृहमंत्री और पार्टी के शीर्ष नेता मिलकर इसे रोकने का प्रयास कर रहे हैं. वे पश्चिम बंगाल भाजपा ईकाई का साथ देकर प्रदेश को बचाने का काम करेंगे. हमारे नवनियुक्त नितिन नवीन का बंगाल आगमन इसी का संदेश है. बंगाल की जनता को हम यह संदेश देना चाहते हैं कि हमारी पूरी पार्टी, Prime Minister मोदी से लेकर पूरा मंत्रिमंडल, बंगाल की जनता के साथ है.”

राहुल सिन्हा ने पश्चिम बंगाल में ईडी की कार्रवाई को लेकर कहा, “Supreme Court ने इस मामले पर संज्ञान लिया और सीएम ममता बनर्जी समेत अन्य आरोपियों को 14 दिन के अंदर हलफनामा पेश करने के लिए कहा है. इस बीच कोयला घोटालों की छानबीन को और तेज करने का निर्देश दिया. जो लोग ईडी पर हमला किए थे और डकैती डालकर ईडी का सामान लेकर चले गए, उन लोगों के खिलाफ सबूत जुटाने के लिए ईडी के आधिकारिक लोगों का आगमन आरोपियों के खिलाफ केस और भी भयावह कर देगा.”

उन्होंने आगामी टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के सभी मैच India में होने को सही ठहराया और कहा, “यह बिल्कुल ठीक बात है. हम किसी ऐसे देश में नहीं जाएंगे, जहां पर हमारे लोगों और हिंदू समुदाय के ऊपर अत्याचार हो रहा है. India अतिथियों को सम्मान देने वाला देश है. कोई आना चाहता है तो आए, लेकिन हम लोग ऐसे किसी देश में नहीं जाएंगे, जहां पर हमारे साथियों के ऊपर अत्याचार हो.”

एससीएच/डीकेपी

Leave a Comment