
New Delhi, 4 दिसंबर . जमीयत-उलेमा-हिंद के प्रमुख मौलाना मदनी के ‘जिहाद’ पर दिए बयान को लेकर Political बयानबाजी तेज है. इसी बीच, Samajwadi Party के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने Lok Sabha में जिहाद का जिक्र किया, जिसकी Thursday को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने उनकी आलोचना की.
भाजपा नेता तरुण चुघ ने से बात करते हुए कहा, “देश संविधान, कानून और न्याय से चलेगा, न कि जिहादी की विषैली मानसिकता से. लगातार जिहाद को India पर थोपने का प्रयास किया जा रहा है. जिस तरह नदवी ने Lok Sabha में बयान दिया, उससे साफ दिखता है कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत पूरा ‘इंडी’ गठबंधन अपनी-अपनी विचारधारा छोड़कर, अपना एजेंडा और झंडा छोड़कर मुस्लिम लीग का एजेंडा और झंडा उठा रहा है. उन्होंने अपनी विचारधारा मुस्लिम लीग के कार्यालय में गिरवी रख दी है.”
उन्होंने कहा, “विपक्ष तुष्टिकरण और वोटबैंक के लिए देश की संवैधानिक मर्यादाओं को कुचलने का कुप्रयास कर रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है.”
पंजाब के पूर्व Chief Minister अमरिंदर सिंह के दावे पर तरुण चुघ ने कहा, “यह उनकी निजी राय है. भाजपा पंजाब की सभी सीटों पर अकेले लड़ने की तैयारी में है. हमें पूरा विश्वास है कि पंजाब की तीन करोड़ जनता पीएम मोदी को अपना आशीर्वाद देगी और 2027 में पंजाब के अंदर डबल इंजन की Government बनेगी. जमीनी हकीकत ये है कि आज पंजाब बदलना चाहता है और भाजपा एक ही विकल्प है, जो स्थिरता, सुरक्षा और विकास का भरोसा लोगों को दे सकता है.”
विपक्षी ‘इंडिया’ ब्लॉक के नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “राहुल गांधी के भ्रष्ट नेताओं की ब्रिगेड लगातार भारत, भारतीयता और सनातन को अपमानित करने का काम कर रही है. वे इंटरनेशनल एजेंडे के तहत हिंदू को बदनाम करने और गालियां देने की साजिश में लिप्त हैं. कभी तेलंगाना के Chief Minister रेवंत रेड्डी देवताओं के बारे में अपशब्द बोलते हैं, तो कभी हिमाचल के Chief Minister सनातन धर्म का मजाक उड़ाते हैं. ऐसा लग रहा है कि ‘इंडी’ गठबंधन का नेतृत्व करने वाले राहुल गांधी ने विदेशी शक्तियों से सनातन को बदनाम करने की सुपारी ले रखी है.”
–
एससीएच/डीएससी