‘खेलों में नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा देश’, कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन के लिए नेताओं ने एथलीटों को दी बधाई

New Delhi, 2 अगस्त . कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर देशभर से बधाइयों का सिलसिला जारी है. जदयू सांसद संजय झा, BJP MP करण भूषण सिंह, भाजपा प्रवक्ता तुहिन सिन्हा और जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए इसे India के खेल जगत के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया.

जदयू सांसद संजय झा ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों की सफलता पूरे देश के लिए गर्व की बात है. उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल ऐसा क्षेत्र है, जिसमें India लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है. अब देश की नजर आने वाले ओलंपिक पर है और सबसे बड़ा लक्ष्य भविष्य में अधिक से अधिक ओलंपिक पदक जीतना होना चाहिए. उन्होंने कहा कि India धीरे-धीरे उस दिशा में आगे बढ़ रहा है और नीरज चोपड़ा जैसे खिलाड़ियों ने देश के युवाओं को नई प्रेरणा दी है.

उन्होंने कहा कि पहले खेलों में बड़े शहरों और महानगरों के खिलाड़ियों का दबदबा माना जाता था, लेकिन अब तस्वीर बदल रही है. ग्रामीण क्षेत्रों, छोटे शहरों और टियर-2 तथा टियर-3 शहरों के खिलाड़ी भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित कर रहे हैं.

संजय झा ने कहा कि बिहार में भी खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को Police समेत विभिन्न Governmentी सेवाओं में अवसर दिए जा रहे हैं. इससे युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिल रहा है. केंद्र Government के बढ़ते फोकस और बेहतर खेल सुविधाओं के कारण आने वाले वर्षों में India खेलों के क्षेत्र में और बड़ी उपलब्धियां हासिल करेगा.

उत्तर प्रदेश के गोंडा में BJP MP करण भूषण सिंह ने कहा, “इस बार India का प्रदर्शन पिछले संस्करणों की तुलना में कहीं बेहतर रहा है. एक ही दिन में आठ मेडल जीतना यह दिखाता है कि हमारे एथलीटों को बेहतर सुविधाएं और सहयोग मिल रहा है.”

Mumbai में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने कहा कि इस सफलता का सबसे बड़ा श्रेय खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और समर्पण को जाता है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि खेलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने में Government के निवेश ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने भी भारतीय खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा, “कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में यह पहली बार है जब भारतीय एथलीटों ने एक ही दिन में इतने सारे गोल्ड मेडल जीते हैं. मैं इस असाधारण उपलब्धि के लिए सभी विजेताओं और रनर-अप को बधाई देता हूं.”

–

पीआईएम/एएस

Leave a Comment