
New Delhi, 8 दिसंबर . भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह ने Monday को वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने के मौके पर कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया.
आरपी सिंह ने से बातचीत में दावा किया कि कांग्रेस की ओर से वंदे मातरम को दो भागों में बांटने की वजह से ही देश का बंटवारा हुआ. यह कदम मुस्लिम समुदाय के दबाव की वजह से कांग्रेस को उठाना पड़ा था. वंदे मातरम को दो भागों में विभक्त किया जाना ही आगे चलकर देश के बंटवारे का कारण बना.
उन्होंने कहा कि वंदे मातरम देश की आजादी की लड़ाई में लोगों को एकजुट करने का आह्वान था. लेकिन, कांग्रेस ने Political लाभ अर्जित करने और एक समुदाय को खुश करने के लिए इस तरह की कोशिश की, जिसे अब मौजूदा Political स्थिति में किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है.
इसके अलावा, उन्होंने पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के बयान पर भी आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि इससे यह साफ जाहिर होता है कि इंडिया गठबंधन के सहयोगी पीडीपी की कैसी सोच है. आखिर किस प्रकार की सोच महबूबा मुफ्ती की है?
वहीं, भाजपा नेता अजय आलोक ने भी वंदे मातरम पर Prime Minister Narendra Modi के भाषण पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि Prime Minister ने अपने भाषण में विस्तृत तरीके से बताया कि कैसे कांग्रेस ने वंदे मातरम के साथ समझौता किया और 1937 के बाद इसमें से कुछ छंद हटा दिए गए. कांग्रेस ने यह कदम मुस्लिम समुदाय की तरफ से मिल रहे दबाव की वजह से उठाया.
उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने अपने भाषण में यह भी बताया कि किस तरह से कांग्रेस ने वंदे मातरम को आत्मसात करने से परहेज किया.
–
एसएचके/डीएससी