अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा पर फिर गरमाया माहौल, दोनों तरफ से हुई गोलीबारी

इस्लामाबाद, 6 दिसंबर . Pakistan और अफगानिस्तान की सीमा पर एक बार फिर से तनाव बढ़ता नजर आ रहा है. ताजा अपडेट में Pakistan और अफगानिस्तान की सीमा पर दोनों देशों की सेनाओं के बीच भारी गोलीबारी की घटना सामने आई. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर झड़प शुरू करने का आरोप लगाया.

बता दें, सऊदी अरब भी दोनों देशों के बीच सुलह कराने की कोशिश कर रहा है. हालांकि, इन कोशिशों का कुछ खास असर देखने को नहीं मिल रहा है. Friday देर रात काबुल और इस्लामाबाद के बीच हुई इस झड़प ने सीजफायर कराने की नई कोशिशों को नाकाम कर दिया.

अफगानिस्तान की Government के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने अपने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि Pakistan ने Friday को अफगानिस्तान के कंधार प्रांत के स्पिन बोल्डक जिले में हमले किए. इसके बाद अफगान सेना ने जवाब दिया.

मुजाहिद ने एक्स पर पोस्ट किया, “दुर्भाग्य से, आज शाम Pakistanी पक्ष ने एक बार फिर कंधार के स्पिन बोल्डक जिले में अफगानिस्तान की ओर हमले किए, जिसके बाद इस्लामिक अमीरात सेना को जवाब देना पड़ा.”

क्वेटा के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से Pakistan मीडिया डॉन ने बताया कि Friday रात करीब 10 बजे गोलीबारी शुरू हुई और देर रात तक जारी रही. Pakistan के चमन जिला अस्पताल के अधीक्षक मुहम्मद ओवैस के अनुसार, एक महिला समेत तीन लोगों को घायल अवस्था में लाया गया था.

इससे पहले, अफगानिस्तान और Pakistan के बीच मध्यस्थता कराने के लिए तुर्किए और कतर ने भरपूर कोशिशें कीं. दोनों पक्षों के बीच कतर और तुर्किए की मध्यस्थता के तहत तीन दौर की बैठकें हुईं, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला.

Pakistan और अफगानिस्तान के बीच लंबे समय तक चलने वाले संघर्ष विराम के तरीकों पर आम सहमति नहीं बन पाई. दरअसल, दोनों देशों के बीच एक अस्थिर सीमा है, जिस पर एक महीने से ज्यादा समय से भारी लड़ाई चल रही है, और कहा जा रहा है कि इस्लामाबाद ने अफगानिस्तान के अंदर कई हवाई हमले किए हैं.

वहीं दूसरी ओर Pakistan से भारी संख्या में अफगान शरणार्थियों के निकाले जाने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं. लाखों की संख्या में अफगानिस्तान के लोगों को Pakistan से निकाला जा रहा है.

केके/एएस

Leave a Comment