
इंफाल, 17 अगस्त . मणिपुर में सियासी गतिविधियां फिर तेज होने वाली हैं. Governor अजय कुमार भल्ला ने 2 सितंबर से 12वीं मणिपुर विधानसभा का 8वां सत्र बुलाया है. यह सत्र इंफाल स्थित विधानसभा हॉल में सुबह 11 बजे शुरू होगा.
विधानसभा सचिवालय द्वारा Monday को जारी नोटिफिकेशन में कहा गया कि Governor ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 174 के खंड (1) के तहत मिली शक्तियों का प्रयोग करते हुए 14 अगस्त को यह आदेश जारी किया. नोटिफिकेशन पर विधानसभा सचिव रोहित सपम के हस्ताक्षर हैं.
नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया गया है, “मैं, अजय कुमार भल्ला, मणिपुर का Governor, एतद्द्वारा 12वीं मणिपुर विधानसभा के आठवें सत्र को 2 सितंबर को सुबह 11.00 बजे विधानसभा हॉल, इम्फाल में बैठक के लिए बुलाता हूं.”
राज्य में पिछले डेढ़ साल से जारी हिंसा, राहत शिविरों में रह रहे विस्थापितों की स्थिति, कानून-व्यवस्था और केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद जैसे अहम मुद्दे इस सत्र में उठने की संभावना है. विपक्ष Government से शांति प्रक्रिया और सामान्य जनजीवन बहाल करने को लेकर सवाल पूछ सकता है. वहीं सत्ता पक्ष विकास कार्यों और राहत उपायों की जानकारी सदन में रखेगा.
विधानसभा सूत्रों के मुताबिक सत्र के दौरान कई विधेयक भी पेश किए जा सकते हैं. इसके अलावा विभिन्न विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा और वित्तीय मामलों को भी सदन में रखा जाएगा.
मणिपुर विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी आदेश संख्या 3/1(4)/2022-एलए में कहा गया है कि Governor का 14 अगस्त 2026 का आदेश लोक भवन, इंफाल, से जारी किया गया है. इसे आम जानकारी के लिए प्रकाशित किया गया है.
12वीं विधानसभा का यह 8वां सत्र होगा. इससे पहले मानसून सत्र और विशेष सत्रों में राज्य की कानून व्यवस्था और राहत कार्यों पर लंबी चर्चा हो चुकी है.
2 सितंबर से शुरू हो रहा सत्र राज्य की मौजूदा स्थिति के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होगा. इसमें Government को विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों के सवालों के जवाब देने होंगे. साथ ही केंद्र Government की योजनाओं को राज्य में लागू करने की प्रगति रिपोर्ट भी सदन में रखी जा सकती है.
–
एससीएच/डीकेपी