Skip to content
Tuesday, 10 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,अंतरराष्ट्रीय

थाईलैंड: पूर्व सासंद ने वरिष्ठ अफसर पर बरसाई गोलियां, मौत

थाईलैंड: पूर्व सासंद ने वरिष्ठ अफसर पर बरसाई गोलियां, मौत

बैंकॉक, 10 अगस्त . थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के बाहरी इलाके में Monday को एक बार फिर गोलीबारी हुई. इस बार गोली चलाने वाला शख्स एक पूर्व सांसद हैं जिनकी उम्र 71 साल बताई जा रही है.

स्थानीय मीडिया आउटलेट बैंकॉक पोस्ट के अनुसार, Monday सुबह एक शख्स ने प्रोवेंशियल एडमिनिस्ट्रेशन ऑर्गनाइजेशन (पीएओ) के कार्यालय में घुसकर अध्यक्ष थोंगचाई येनप्रासर्ट की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इसके बाद नोन्थाबुरी के पूर्व एमपी चालोंग रिएवरेंग को गिरफ्तार किया गया.

चालोंग पर आरोप है कि वह मुआंग जिले में पोल ​​कर्नल थोंगचाई के दफ्तर में जबरदस्ती घुस गए और सुबह करीब 11 बजे उन पर कई गोलियां चलाई गईं. पीएओ अध्यक्ष को मौके पर कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन दिया गया, जिसके बाद उन्हें फ्रानांगक्लाओ अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

जिसके बाद उन्हें हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया. प्रांत के Police कमांडर, मेजर जनरल डेजरापी कोंगडी ने कहा कि संदिग्ध बंदूकधारी, जो एक पूर्व सांसद है, ने एक वरिष्ठ अधिकारी और उनके ड्राइवर पर गोली चलाई थी.

डेजरापी ने रॉयटर्स को बताया , “दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.”

बैंकॉक पोस्ट की खबर के अनुसार आरोपी चालोंग रीवरेंग तीन बार सांसद रह चुका है. हाल ही में वह फ्यू थाई पार्टी के साथ था. 71 साल के इस व्यक्ति को 1997 में थाई राजनीति में “कोबरा” कहा गया था, जब उसने दूसरी पार्टी के Prime Minister पद के उम्मीदवार को वोट दिया था.

चालोंग के शिकार, थोंगचाई येनप्रासर्ट, एक पूर्व Police अधिकारी थे और वर्तमान में नोंथबुरी प्रांतीय प्रशासनिक संगठन के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे. हत्या का कारण क्या था ये अभी स्पष्ट नहीं हुआ है. फिलहाल Police हत्या का मकसद पता लगाने में जुटी है.

Friday को इसी इलाके के देबसिरिन नोंथबुरी स्कूल में 14 साल के किशोर ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं. इसमें टीचर और स्कूली बच्चों समेत 9 की मौत हो गई थी. इससे पहले कथित तौर पर किशोर अपने बुजुर्ग दादा-दादी की हत्या कर स्कूल पहुंचा था और बाद में उसने खुद को भी गोली मार ली थी.

–

केआर/

Share