
पुणे, 11 जनवरी . पश्चिम बंगाल की Chief Minister एवं तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सुप्रीमो ममता बनर्जी Enforcement Directorate (ईडी) के खिलाफ कोर्ट जाने वाली हैं, जिसका Political विश्लेषक तहसीन पूनावाला ने Sunday को समर्थन किया.
तहसीन पूनावाला ने से बात करते हुए कहा, “मैं सबसे पहले Chief Minister को बहुत-बहुत बधाई देता हूं, क्योंकि उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है. ईडी के अधिकारियों को यह याद रखना चाहिए कि Government बदलेगी. उनकी वफादारी India के संविधान के साथ रहनी चाहिए, न कि किसी Political पार्टी के साथ.”
उन्होंने कहा, “मैंने ईडी का नया नाम बीडी यानी बजरंग दल रखा है. जांच एजेंसी भाजपा का अंग बन चुकी है और मैं इसका प्रमाण देता हूं कि जांच एजेंसी ने 2014 के बाद 190 से अधिक Political केस किए हैं, जिनमें से 90 प्रतिशत केस विपक्ष पर किए गए हैं. Government जिस अजित पवार को चक्की पिसवाने वाली थी, आज वे देवेंद्र फडणवीस और भाजपा के साथ हैं. जिस छगन भुजबल को वे जेल भेजना चाहते थे, आज उनकी फाइल रुक गई और वे भाजपा के साथ गठबंधन में हैं.”
पूनावाला ने कहा, “ईडी को मनी लॉन्ड्रिंग पकड़ने का काम करना था, लेकिन वे भाजपा की लॉन्ड्रिंग सर्विस का काम करने लगे हैं. ईडी को इस बात को ध्यान रखना चाहिए कि उन्हें बजरंग दल नहीं, बल्कि देश की संस्था बनकर संविधान का पालन करना चाहिए.”
उन्होंने बीएमसी चुनाव में ठाकरे ब्रदर्स के गठबंधन में चुनाव लड़ने पर निशाना साधते हुए कहा, “ठाकरे परिवार कोई ब्रांड नहीं है. सिर्फ मीडिया के लोग उन्हें बड़ा बनाते हैं. वे कोई चुनाव नहीं जीत सकते. वे Mumbai के लोगों को ‘मामू’ बनाने के लिए एक साथ आए. वे मराठी मानुस और मुसलमान के वोट पर जीत दर्ज करना चाहते हैं. लोगों को सवाल करना चाहिए कि उन्होंने मराठी मानुष के लिए क्या काम किया है?”
उन्होंने कहा, “जो मुसलमानों के वोट का अधिकार लेना चाहते थे, आज मुसलमान और मराठी मानुष के वोट पर वे लोग शासन करना चाहते हैं, क्योंकि बीएमसी का बजट 70,000 करोड़ रुपए सालाना है. ठाकरे परिवार कोई ब्रांड नहीं है, वे सिर्फ लोगों को मामू बनाना चाहते हैं.”
–
एससीएच/एबीएम