माली में कई शहरों पर आतंकी हमले, रक्षा मंत्री सादियो कैमारा की मौत

बामाको, 26 अप्रैल . माली के रक्षा मंत्री सादियो कैमारा की काटी शहर में उनके आवास पर हुए हमले में मौत हो गई है. यह शहर राजधानी बामाको के पास है. स्थानीय सूत्रों के अनुसार उन पर सशस्त्र आतंकी समूहों ने हमला किया.

कुछ लोगों ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि देश के कई शहरों में आतंकियों ने Saturday को एक साथ कई हमले कर दिए, जिनमें 16 लोग घायल हो गए. काटी में मंत्री सादियो कैमारा के घर को भी निशाना बनाया गया और इस हमले में मंत्री और उनकी दूसरी पत्नी की मौत हो गई.

स‍िन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, Government ने Saturday की शाम को एक बयान में कहा कि ये हमले कई जगहों पर हुए, जिनमें काटी, सेवारे, गाओ, किदाल और राजधानी बमाको शामिल हैं.

बयान में यह भी कहा गया कि घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और संपत्ति का नुकसान सीमित रहा है. Government ने Sunday तक आधिकारिक तौर पर मंत्री की मौत की पुष्टि नहीं की थी.

माली की सेना के जनरल स्टाफ ने Sunday को कहा कि किदाल, काटी और अन्य इलाकों में आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन जारी हैं. ये अभियान Saturday के हमलों के बाद शुरू किए गए थे.

सेना ने एक अलग बयान में कहा कि इन हमलों का मकसद देश की सुरक्षा व्यवस्था को कमजोर करना और डर और अराजकता फैलाना था.

इसके साथ ही देशभर में अलर्ट बढ़ा दिए गए हैं, कर्फ्यू लगा दिए गए हैं, बड़े पैमाने पर पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है और चेकपोस्ट मजबूत किए गए हैं, ताकि सुरक्षा को बेहतर किया जा सके. जनरल स्टाफ ने दोहराया कि माली की सेना देश की सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत अधिकारियों को दें.

दूसरी तरफ, माली में भारतीय दूतावास ने देश में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है. यह सलाह Saturday को हुए कई हमलों के बाद जारी की गई है.

दूतावास ने कहा क‍ि हाल की सुरक्षा स्थिति और काटी और अन्य इलाकों में हुए हमलों को देखते हुए हम सभी भारतीय नागरिकों से अपील करते हैं कि वे बेहद सतर्क रहें, सावधानी बरतें, घर के अंदर रहें और माली Government के निर्देशों का सख्ती से पालन करें.

दूतावास ने यह भी कहा कि वे माली के अधिकारियों के साथ मिलकर स्थिति पर नजर रख रहे हैं और जरूरत पड़ने पर आगे की जानकारी जारी करेंगे.

एवाई/डीकेपी

Leave a Comment