ईरान में तनाव: रुबियो बोले- ‘हम बहादुर प्रदर्शनकारियों के साथ’, रेजा पहलवी ने सरकारी कर्मचारियों से की खास अपील

New Delhi, 10 जनवरी . तेहरान के हालात बेहद नाजुक हैं. लोग सड़क पर हैं, हिंसा में कइयों की जान जा चुकी है, इंटरनेट सेवाएं लगभग 36 घंटे से ठप हैं. ईरान ने अमेरिका और इजरायल पर गंभीर आरोप लगाए हैं. इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरानी आंदोलनकारियों को खुले समर्थन का दावा किया है, तो निर्वासित क्राउन प्रिंस रेजा पहलवी ने Governmentी कर्मचारियों से सत्ता के खिलाफ उठ खड़े होने का आह्वान किया है. कह सकते हैं कि मामला बेहद संवेदनशील है.

महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर लोग सड़कों पर हैं. 2 हफ्ते से ज्यादा होने को है और विभिन्न विदेशी मीडिया हाउस का दावा है कि हिंसा की भेंट कई लोग चढ़ चुके हैं. अमेरिका खुलकर ईरानी प्रदर्शनकारियों के साथ खड़ा दिख रहा है. President ट्रंप पहले ही चेतावनी दे चुके हैं, और Saturday को विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एक छोटा सा बयान social media प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी किया. उन्होंने कहा, “यूनाइटेड स्टेट्स ईरान के बहादुर लोगों का सपोर्ट करता है.”

उनका बयान इसलिए भी अहम है क्योंकि ठीक एक दिन पहले लेबनान दौरे के दौरान ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि विरोध प्रदर्शनों को बढ़ाने का काम इजरायल और अमेरिका ने किया है. उनकी इस टिप्पणी को अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने भ्रम का नाम दिया था. प्रवक्ता ने कहा, “यह बयान ईरानी Government के सामने मौजूद बड़ी चुनौतियों से ध्यान हटाने की एक भ्रमपूर्ण कोशिश दर्शाता है.”

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रेजा पहलवी का नाम काफी चर्चा में है. उन्होंने एक संदेश जारी कर लोगों को एकजुट होकर लड़ाई लड़ने को कहा था और Saturday को फिर एक वीडियो बयान जारी किया है. उन्होंने फारसी में इस्लामिक रिपब्लिक शासन के खिलाफ दो और रातों के प्रदर्शनों और Governmentी कर्मचारियों से देश भर में हड़ताल में शामिल होने की अपील की है.

पहलवी ने Thursday और Friday की रात को ईरानियों के सड़कों पर उतरने के बाद प्रदर्शनकारियों की “हिम्मत” की तारीफ की और प्रदर्शनकारियों से अपील की कि वे बढ़ते विद्रोह को कंट्रोल करने की Government की काबिलियत को कमजोर करते रहें.

यातायात और ऊर्जा क्षेत्र में काम करने वालों से मुखातिब, पहलवी ने Saturday रात और Sunday को शाम 6 बजे इस्लामिक रिपब्लिक का विरोध करने के लिए फिर से सड़कों पर उतरने को कहा.

रेजा पहलवी ने इस संदेश में तख्तापलट की बात की. उन्होंने कहा, “हमारा मकसद अब सिर्फ सड़कों पर उतरना नहीं है. मकसद शहर के सेंटर्स पर कब्जा करने और उन्हें अपने कब्जे में रखने की तैयारी करना है.” उन्होंने आगे कहा कि वह “अपने वतन लौटने की तैयारी” भी कर रहे हैं, एक ऐसे दिन जिसके बारे में उन्हें लगता है कि वह “बहुत पास है.”

केआर/

Leave a Comment