
New Delhi, 23 जून . मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम Tuesday को फिर से गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध हो गया है. नीट यूजी 2026 के दोबारा होने के चलते Government ने इस मैसेजिंग ऐप पर करीब एक हफ्ते के लिए एक अस्थाई रोक लगा दी थी.
Government ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के अनुरोध पर 16 से 22 जून तक टेलीग्राम को अस्थायी रूप से ब्लॉक करने का आदेश दिया था. Governmentी एजेंसी का आरोप था कि संगठित नकल गिरोह इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल 21 जून को आयोजित नीट-यूजी 2026 की दोबारा परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को गुमराह करने और उनके साथ धोखाधड़ी करने के लिए कर रहे थे.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिलहाल ऐप प्ले स्टोर पर आ गया है, लेकिन इस प्लेटफॉर्म के एडिट मैसेज फीचर पर रोक 30 जून तक जारी रहेगी. हालांकि, ऐप अभी एप्पल प्ले स्टोर पर नहीं आया है.
पिछले हफ्ते, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने नीट की दोबारा परीक्षा से पहले एहतियात के तौर पर India में टेलीग्राम को 22 जून तक ब्लॉक कर दिया था.
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने Tuesday को कहा, “ये कदम उन चीटिंग रैकेट्स द्वारा प्लेटफॉर्म के संगठित इस्तेमाल के जवाब में उठाए गए हैं, जो 21 जून 2026 को होने वाली नीट यूजी 2026 की दोबारा परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को धोखा देने की कोशिश कर रहे थे.”
Friday को दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट यूजी 2026 की दोबारा परीक्षा से पहले पूरे India में टेलीग्राम की सेवाओं को कुछ समय के लिए रोकने के केंद्र Government के फैसले को सही ठहराया.
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के ब्लॉकिंग ऑर्डर को चुनौती देने वाली टेलीग्राम एफजेड एलएलसी की याचिका को खारिज करते हुए, जस्टिस तेजस करिया की सिंगल-जज बेंच ने कहा कि देशव्यापी मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम से जुड़े हालात को देखते हुए मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को 22 जून तक रोकना और उसके मैसेज-एडिटिंग फीचर को 30 जून तक बंद करना सही कदम है.
–
एबीएस