बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता होंगे तेजस्वी यादव, महागठबंधन की बैठक में हुआ फैसला

Patna, 29 नवंबर . बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा है. अब महागठबंधन की Saturday को बैठक हुई, जिसमें एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव को राज्य विधानमंडल में गठबंधन का नेता चुना गया है. इसके बाद यह तय हो गया कि विधानसभा में तेजस्वी यादव विपक्ष के नेता होंगे.

दरअसल, पहले राजद और फिर महागठबंधन विधायक दल की बैठक आयोजित की गई, जिसमें तेजस्वी यादव को सर्वसम्मति से नेता चुना गया. बैठक से निकलने के बाद राजद के विधायक भाई वीरेंद्र ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज पहले राजद विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें तेजस्वी यादव को नेता चुना गया. इसके बाद महागठबंधन की बैठक हुई, जिसमें महागठबंधन विधायक दल का नेता चुना गया.

बिहार विधानसभा का सत्र Monday से शुरू हो रहा है. सत्र की रणनीति को लेकर उन्होंने कहा कि पांच दिन विधानसभा सत्र चलने वाला है. हम लोग Government की सभी गलत नीतियों के खिलाफ सदन में मजबूती से अपनी बात रखेंगे. संख्या कम है, पर मनोबल कम नहीं है.

हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में महागठबंधन 35 सीटों पर सिमट गया है. इनमें 25 विधायक राजद के हैं, जबकि कांग्रेस के छह उम्मीदवार ही चुनाव जीत सके. इसके अलावा, सीपीआई (एमएल) के दो और सीपीआई (एम) के एक उम्मीदवार विधानसभा पहुंच सके. इंडियन इनक्लूसिव पार्टी एक सीट पर चुनाव जीती है. दूसरी ओर एनडीए का इस चुनाव में जबरदस्त प्रदर्शन रहा. एनडीए ने 202 सीटों पर जीत दर्ज की.

भाजपा इस चुनाव में 89 सीटों पर जीत दर्ज कर प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी बनी है. इस चुनाव में महागठबंधन ने Chief Minister पद के लिए तेजस्वी यादव को ही उम्मीदवार प्रस्तुत किया था. विधानसभा का यह सत्र सिर्फ पांच दिन चलेगा और इसमें प्रोटेम स्पीकर नए विधायकों को शपथ दिलाएंगे. इसके अलावा, स्पीकर का चयन भी होगा.

एमएनपी/एसके

Leave a Comment