तेजस्वी यादव को जनादेश स्वीकार करना चाहिए: जनार्दन सिंह सिग्रीवाल

Patna, 7 दिसंबर . BJP MP जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वे विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं, उन्हें कुछ भी बोलने से पहले सोचना चाहिए.

BJP MP ने कहा कि बिहार की जनता ने जो जनादेश विधानसभा चुनाव में एनडीए को दिया है, स्वीकार करने की हिम्मत तेजस्वी यादव को दिखानी चाहिए.

उन्होंने Patna में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है. जब लोग हारते हैं तो उसे मानने के बजाय वे दूसरों पर आरोप लगाने लगते हैं. तेजस्वी यादव और उनके इंडी अलायंस की हार हुई. बिहार में जनता के विकास के लिए एनडीए की भारी बहुमत के साथ Government बन गई है. रोजगार के उद्देश्य से Government ने पहली कैबिनेट में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं.

उन्होंने कहा कि जहां एनडीए Government बिहार में विकास कार्यों में तेजी ला रही है, वहीं तेजस्वी यादव हार के बाद दूसरे पर आरोप लगाते हैं. जहां से वे जीतते हैं, वह सही मानते हैं. BJP MP ने कहा कि जब हमारे उम्मीदवार कम वोटों से हारते हैं तो हम कभी भी मशीनरी पर सवाल नहीं उठाते हैं. जनता जो फैसला करती है, हम सम्मान करते हुए स्वीकार करते हैं.

BJP MP ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान एसआईआर को लेकर तेजस्वी यादव ने भ्रम फैलाया कि उनका नाम वोटर लिस्ट से काट दिया गया, जबकि ऐसा नहीं था. अब चुनाव हारने के बाद फिर भ्रम फैलाना चाहते हैं, लेकिन जनता जागरूक है. जिस तरह से अभी बाहर का रास्ता दिखाया है, आगे भी जनता सत्ता का दरवाजा उनके लिए बंद ही रखेगी.

टीएमसी से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर द्वारा बाबरी मस्जिद की नींव रखे जाने पर उन्होंने कहा कि चुनाव आ रहे हैं, इसलिए उन्हें कोई मुद्दा चाहिए जिसे वे उठा सकें.

उन्होंने इंडी अलायंस का जिक्र करते हुए कहा कि चुनाव से पहले यह एकजुट होने की बात करते हैं, चुनाव के दौरान बिखर जाते हैं, बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भी हमने देखा. बंगाल में Lok Sabha चुनाव के दौरान भी देखा कि अलग-अलग चुनाव लड़े.

डीकेएम/डीकेपी

Leave a Comment