ठाणे के मुंब्रा में बारिश के पानी में करंट से किशोरी की मौत, मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित

ठाणे, 3 जुलाई . Maharashtra के ठाणे जिले के मुंब्रा क्षेत्र में बारिश के दौरान एक हादसे में 17 वर्षीय लड़की की करंट लगने से मौत हो गई. पिछले 24 घंटों में शहर के कई हिस्सों में 200 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई.

जानकारी के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब युवती सड़क पार कर अपने पिता की दुकान की ओर जा रही थी. लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क पर पानी जमा था. परिजनों का आरोप है कि बिजली विभाग की कथित लापरवाही के चलते पानी में करंट फैल गया, जिससे जैसे ही लड़की ने पानी में कदम रखा, उसे बिजली का तेज झटका लगा. वह मौके पर ही गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई. मुंब्रा Police स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और Police पूरे मामले की जांच कर रही है.

मृतका के चाचा मोहम्मद चांदीवाला ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए बताया कि हादसा भारी बारिश के दौरान हुआ. उनके अनुसार, सड़क पर भरे पानी में बिजली का करंट था, जिसके कारण युवती की जान चली गई. उन्होंने इस घटना के लिए बिजली विभाग की कथित लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

उधर, लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने Mumbai में भी जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है. शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे यातायात और उपनगरीय लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहीं. पिछले 24 घंटों में शहर के कई हिस्सों में 200 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई.

दादर, परेल, हिंदमाता, चारकोप, वर्ली, गोरेगांव और अंधेरी जैसे इलाकों की सड़कों पर पानी भर जाने से वाहन चालकों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. कई मार्गों पर ट्रैफिक की रफ्तार बेहद धीमी रही.

वहीं, बृहन्Mumbai महानगरपालिका (बीएमसी) के अनुसार, रेलवे ट्रैक पर बड़े स्तर पर जलभराव नहीं हुआ लेकिन इसके बावजूद कई उपनगरीय लोकल ट्रेनें 10 से 15 मिनट की देरी से चलीं. सुबह के व्यस्त समय में स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ भी बढ़ गई.

India मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने Mumbai और उसके उपनगरों में Friday तड़के तक भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. विभाग ने 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई है.

बीएमसी के अनुसार, Friday तड़के 1:31 बजे 3.71 मीटर का उच्च ज्वार और शाम 7:49 बजे 1.82 मीटर का निम्न ज्वार रहने का अनुमान है. पूर्वी उपनगरों में सबसे अधिक औसत 189 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि सांताक्रूज एसडब्ल्यूएम वर्कशॉप और भांडुप एस वार्ड कार्यालय में 238.8 मिमी, पवई में 234.6 मिमी तथा विक्रोली में 233.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई.

एसएके/पीएम

Leave a Comment