
कटक, 8 दिसंबर . India और साउथ अफ्रीका के बीच बाराबती स्टेडियम में टी20 सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा, जिसमें टीम इंडिया जीत के साथ पांच मुकाबलों की सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी. यहां India का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है.
कटक के इस मैदान पर अब तक 3 टी20 मैच खेले गए हैं. इन तीनों ही मुकाबलों में India की टीम शामिल रही है. India ने यहां सिर्फ एक ही मैच जीता, जबकि 2 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा.
इस मैदान पर 5 अक्टूबर 2015 को सबसे पहली बार टी20 मैच खेला गया था. साउथ अफ्रीकी टीम ने India को 17.2 ओवरों में महज 92 रन पर समेटने के बाद 17.1 ओवरों में 6 विकेट शेष रहते जीत दर्ज की थी.
इसके बाद, 20 दिसंबर 2017 को यहां दूसरी बार टी20 मैच खेला गया, जिसमें India ने 93 रन से शानदार जीत दर्ज की.
India ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल (61), महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद 39) और मनीष पांडे (नाबाद 32) की शानदार पारियों के दम पर 3 विकेट खोकर 180 रन बनाए.
इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 16 ओवरों में सिर्फ 87 रन पर सिमट गई. India की तरफ से युजवेंद्र चहल ने 4, जबकि हार्दिक पंड्या ने 3 विकेट निकाले.
इस मैदान पर तीसरा मुकाबला 12 जून 2022 को खेला गया था, जिसमें साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट से जीत दर्ज की.
भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर सिर्फ 148 रन ही बना सकी. श्रेयस अय्यर ने 40 रन टीम के खाते में जोड़े, जबकि दिनेश कार्तिक ने नाबाद 30 रन बनाए. इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम ने 18.2 ओवरों में जीत दर्ज कर ली. हेनरिक क्लासेन ने 46 गेंदों में 81 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान टेंबा बावुमा ने 35 रन का योगदान टीम के खाते में दिया.
अब India यहां अपने रिकॉर्ड को सुधारना चाहेगा. टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है. ऐसे में फैंस को India से खासा उम्मीदें होंगी.
–
आरएसजी