
Mumbai , 28 दिसंबर . Haryana की मशहूर डांसर और Actress प्रांजल दहिया का एक वीडियो social media पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे स्टेज पर बदसलूकी करने वालों को करारा जवाब दे रही हैं.
वीडियो में डांसर लोगों को लिमिट में रहने और कलाकारों का सम्मान करने के लिए कह रही हैं, लेकिन अब इस घटना के बाद डांसर ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है और ऐसे लोगों की मानसिकता पर वार किया है.
प्रांजल दहिया ने अपनी इंस्टा स्टोरी अपडेट की है, जिसमें लिखा है, “आपका किरदार कितना भी साफ हो, वो वही सोचते हैं जो उनके घर में होता है.” इस पोस्ट को यूजर हालिया घटना से जोड़कर देख रहे हैं.
प्रांजल दहिया Haryana का जाना-माना नाम हैं और वे Haryana के लगभग हर बड़े स्टार के साथ म्यूजिक वीडियो कर चुकी हैं. हाल ही में उनके इवेंट का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे स्टेज के नीचे खड़ी ऑडियंस में कुछ लोगों को डांटती दिख रही हैं.
डांसर कहती हैं, “थोड़ा तरीके से रहें, क्योंकि यहां भी किसी की बहन-बेटी खड़ी है और ताऊ तू…तेरी छोरी की उम्र की हूं मैं. हां, काली जैकेट वाले, तू थोड़ा कंट्रोल में रहो.”
उन्होंने बाकी ऑडियंस से भी अपील की कि वे कलाकारों का सहयोग करें. उन्होंने कहा, “सर, आप थोड़ा स्टेज से दूर रहिए, हमारी परफॉर्मेंस अभी बची है. खुलकर एन्जॉय करें, लेकिन हमारे साथ भी थोड़ा सहयोग बनाकर रखें.”
दरअसल Saturday को बीच परफॉर्मेंस में स्टेज के आगे मौजूद कुछ लोग प्रांजल दहिया से बदतमीजी करने की कोशिश कर रहे थे. प्रांजल ने बिना समय गंवाए शो के बीच में कुछ मनचलों की क्लास लगा दी.
वीडियो social media पर तेजी से वायरल हो रहा है. प्रांजल दहिया के कई गाने social media पर खूब पसंद किए जाते हैं. उनमें ’52 गज का दामन’, ‘डीजे पे मटकूंगी’, ‘भगत आदमी’, ‘जुत्ती काली’, ‘कबूतर’, ‘पायल रशिया की’, ‘बालम थानेदार’, ‘भागा आले’, और ‘हेमा मालिनी’ शामिल है. उनके ‘कबूतर’ और ‘बालम थानेदार चलावे जिप्सी’ गाने को social media पर खूब पसंद किया गया था और इन गानों पर लाखों की संख्या में रील भी बनी थीं. डांसर म्यूजिक वीडियो के अलावा, लाइव स्टेज शो भी करती हैं.
–
पीएस/वीसी