
New Delhi, 29 जून . भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करने के बाद Prime Minister Narendra Modi, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे वह पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे और विकसित India के संकल्प को साकार करने के लिए अपना जीवन समर्पित करेंगे.
शपथ ग्रहण के बाद समाचार एजेंसी से बातचीत में तरुण चुघ ने कहा कि वह Prime Minister Narendra Modi, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रति विशेष रूप से आभारी हैं, जिन्होंने उन्हें राज्यसभा जाने का अवसर दिया. यह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है.
उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने देश के सामने विकसित India का संकल्प रखा है और आज India उसी दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. एक समय ऐसा था जब India को पिछड़ा, विकासशील और सहायता मांगने वाले देश के रूप में देखा जाता था, लेकिन 2014 के बाद Prime Minister मोदी के नेतृत्व में देश की वैश्विक पहचान पूरी तरह बदल गई है.
तरुण चुघ ने कहा कि आज India विश्व मंच पर एक मजबूत शक्ति के रूप में स्थापित हुआ है. अब India पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में नेतृत्व कर रहा है, दुनिया के सामने सम्मान के साथ अपनी बात रख रहा है और सहायता मांगने वाला नहीं बल्कि दुनिया को सहयोग देने वाला देश बन चुका है. India आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और विश्व का लगभग हर देश India के साथ साझेदारी करना चाहता है. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व को चमत्कारी और चुंबकीय नेतृत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि इसी नेतृत्व ने India को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है. वह अपने कार्यकाल का प्रत्येक क्षण और अपने जीवन का कण-कण विकसित India के संकल्प को पूरा करने के लिए समर्पित करेंगे.
उन्होंने कहा कि राज्यसभा में मेरे ऊपर Madhya Pradesh और पंजाब की जिम्मेदारी है. Prime Minister Narendra Modi और Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव के नेतृत्व में Madhya Pradesh राज्य तेजी से विकास कर रहा है और वह इस विकास यात्रा को और गति देने के लिए हरसंभव सहयोग करेंगे.
वहीं, पंजाब का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य इस समय नशे, गैंगस्टर संस्कृति, रंगदारी, अत्याचार और वित्तीय संकट जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है. मेरा प्रयास रहेगा कि पंजाब को ड्रग्स, भ्रष्टाचार और गैंगस्टर संस्कृति से मुक्त बनाया जाए तथा राज्य को विकसित India के साथ विकसित पंजाब की दिशा में आगे बढ़ाया जाए.
उन्होंने आगे कहा कि राज्यसभा में वह पंजाब और Madhya Pradesh दोनों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे. देश के किसी भी हिस्से में यदि किसी व्यक्ति के साथ अन्याय या अत्याचार होता है, तो वह सदन में उसकी आवाज बनेंगे और पीड़ितों के मुद्दों को पूरी मजबूती से उठाने का प्रयास करेंगे.
–
पीएसके