
New Delhi, 27 मई . तमिलनाडु के Chief Minister विजय ने Wednesday को Prime Minister Narendra Modi से मुलाकात की. तमिलनाडु के नए Chief Minister बनने के बाद विजय की Prime Minister से यह पहली मुलाकात रही.
दिल्ली में हुई इस अहम बैठक की जानकारी Prime Minister कार्यालय ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा की. पीएमओ ने पोस्ट करते हुए लिखा कि तमिलनाडु के Chief Minister विजय ने आज Prime Minister Narendra Modi से मुलाकात की.
हालांकि, विजय ने 12 साल पहले पीएम मोदी से मुलाकात की थी. बताया जा रहा है कि विजय की मुलाकात 2014 Lok Sabha चुनाव प्रचार के दौरान कोयंबटूर में हुई थी.
सीएम विजय और पीएम मोदी की यह बैठक ऐसे समय हुई है, जब कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच ‘मेकेदातु प्रोजेक्ट’ को लेकर तनाव बढ़ा हुआ है. हाल ही में Chief Minister विजय ने Prime Minister मोदी को चिट्ठी लिखकर कर्नाटक Government के मेकेदातु बांध प्रस्ताव को खारिज करने की मांग की थी.
विजय का कहना है कि अगर कर्नाटक में यह बांध बनता है तो तमिलनाडु के हिस्से का पानी प्रभावित होगा और राज्य के किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है.
दरअसल, ‘मेकेदातु प्रोजेक्ट’ कर्नाटक Government की कावेरी नदी पर प्रस्तावित बहुउद्देशीय परियोजना है, जिसका उद्देश्य पेयजल और जलविद्युत उत्पादन बताया जा रहा है. तमिलनाडु Government लंबे समय से इसका विरोध कर रही है. राज्य का मानना है कि इस परियोजना से कावेरी नदी के जल बंटवारे पर असर पड़ेगा.
वहीं, इस मुलाकात ने विजय की तेजी से बदलती Political यात्रा को चर्चा में ला दिया है. Actor से राजनेता बने विजय ने कुछ ही वर्षों में तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव ला दिया. दशकों तक डीएमके और एआईडीएमके के बीच सिमटी राजनीति में विजय ने अपनी पार्टी टीवीके बनाकर नई चुनौती पेश की.
राजनीति में उनका सफर आसान नहीं रहा. उनकी एक रैली में हुई भगदड़ को लेकर विपक्ष ने उन पर जमकर निशाना साधा था और पार्टी नेताओं की गिरफ्तारी भी हुई थी. इसके बावजूद विजय लगातार जनता के मुद्दे उठाते रहे और लोगों तक अपनी बात पहुंचाते रहे.
इसके बाद टीवीके ने अकेले चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया और पहले ही चुनाव में 108 सीटें जीत लीं. बाद में कांग्रेस ने भी उनका समर्थन किया और तमाम Political उतार-चढ़ाव के बीच विजय तमिलनाडु के Chief Minister बनने में सफल रहे.
–
वीकेयू/एबीएम