तमिलनाडु बस हादसा: पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के आश्रितों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा

New Delhi, 1 दिसंबर . तमिलनाडु के शिवगंगा में हुए सड़क हादसे पर Monday को Prime Minister Narendra Modi ने गहरा दुख जताया है. साथ ही पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक मदद की घोषणा की. इस हादसे में कम से कम 12 लोगों की जान चली गई और करीब 40 अन्य घायल हुए हैं.

Prime Minister कार्यालय की ओर से social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “तमिलनाडु के शिवगंगा में हुए हादसे में लोगों की मौत बहुत दुखद है. मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द ठीक हो जाएं.”

उन्होंने घोषणा की कि Prime Minister के राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मृतकों के आश्रितों को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को 50,000 रुपए मिलेंगे.

यह टक्कर Sunday शाम को कुंद्राकुडी के पास कुम्मनगुडी के पास हुई, जब तमिलनाडु Government की दो बसें आमने-सामने टकरा गईं. कई यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ लोग बसों के टूटे-फूटे हिस्सों में फंस गए.

स्थानीय लोग तुरंत बचाव अभियान में मदद करने के लिए दुर्घटनास्थल पर पहुंचे. Police ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से निकाला और उन्हें अस्पताल भिजवाया. मरने वालों की संख्या बढ़ने पर आपातकालीन टीमें देर रात तक काम करती रहीं.

अधिकारियों ने दुर्घटना का कारण पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में तेज रफ्तार, कम विजिबिलिटी या चालक की थकान जैसे कारणों की बात सामने आ रही है, हालांकि अधिकारियों का कहना है कि पूरी जांच के बाद ही असल कारण पता चलेगा.

Police और परिवहन विभाग के अधिकारियों ने Monday सुबह सड़क की स्थिति का आकलन करने और फोरेंसिक सबूत इकट्ठा करने के लिए दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया.

घायलों का अभी शिवगंगा और कराईकुडी के अस्पतालों में इलाज चल रहा है, जहां मेडिकल टीमें फ्रैक्चर, सिर में चोट और दूसरी गंभीर चोटों के कई मामलों को देख रही हैं. कई यात्रियों की हालत अभी गंभीर है, जिससे डॉक्टरों को तैयार रखना पड़ रहा है.

एसएके/वीसी

Leave a Comment