
चेन्नई, 31 मई . तमिल सिनेमा के लोकप्रिय Actor अजित कुमार की मां मोहिनी मणि का Sunday को चेन्नई में अंतिम संस्कार किया गया, जहां परिवार, रिश्तेदारों, फिल्मी हस्तियों और शुभचिंतकों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी.
84 वर्षीय मोहिनी मणि का Saturday को उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण निधन हो गया. वह चेन्नई के पलावक्कम स्थित अपने घर में रह रही थीं. बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और बढ़ती उम्र के कारण उन्हें कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था.
बताया गया कि जब उनकी मां का निधन हुआ, उस समय अजित कुमार Dubai में थे. Actor अपने पेशेवर कामों में व्यस्त थे, लेकिन जैसे ही उन्हें अपनी मां के निधन की सूचना मिली, वह चेन्नई के लिए रवाना हो गए. निधन की खबर सामने आते ही तमिल फिल्म उद्योग में शोक की लहर दौड़ गई. Political नेताओं, फिल्मी कलाकारों और प्रशंसकों ने इस पर गहरा दुख व्यक्त किया.
अजित कुमार के पिता पी. सुब्रमण्यम का वर्ष 2023 में लंबी बीमारी के बाद देहांत हो गया था. इस दुख की घड़ी में तमिलनाडु के Chief Minister सी. जोसेफ विजय अजित कुमार के घर पहुंचे. उन्होंने Actor और उनके परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं.
फिल्म जगत की कई प्रमुख हस्तियां भी मोहिनी मणि को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं. Actor और राजनेता आर. सरथकुमार, Actor नासर और Actress त्रिशा कृष्णन समेत कई फिल्मी सितारों ने अजित कुमार के घर पहुंचकर परिवार से मुलाकात की. सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की.
Sunday को मोहिनी मणि की अंतिम यात्रा इंजंबक्कम से शुरू हुई. अंतिम यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. इसके बाद बेसेंट नगर स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार की रस्में पूरी की गईं. अजित कुमार ने परिवार की परंपराओं के अनुसार अपनी मां को अंतिम विदाई दी.
–
पीके/वीसी