ताहिरा कश्यप ने पिता को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, आयुष्मान खुराना बोले– आप बेस्ट हैं

Mumbai , 30 नवंबर . फिल्म निर्माता और लेखिका ताहिरा कश्यप ने अपने पिता यजन कश्यप के जन्मदिन पर social media पर दिल छू लेने वाला पोस्ट किया. ताहिरा ने बताया कि उन्हें अपने पिता में भगवान की छवि दिखती है.

इंस्टाग्राम हैंडल पर सुबह की वीडियो कॉल की तस्वीरें डालते हुए ताहिरा ने 71वें जन्मदिन पर अपने पापा के लिए प्यारा और इमोशनल मैसेज लिखा. ताहिरा ने बताया कि उनके पिता बेहद खास हैं और उनकी अच्छाइयों की वजह से उनमें उन्हें ईश्वर की छवि दिखती है.

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मुझे उनमें भगवान दिखते हैं. जब मेरे पापा मुझे आशीर्वाद देते हैं तो एक ही सांस में मेरे लिए सारी खुशियां मांग लेते हैं. वह कहते हैं कि भगवान सभी बच्चों को आशीर्वाद दें. चाहे वो सफल हों या नहीं, अमीर हों या गरीब, पढ़े-लिखे हों या न हों. सभी को जो बराबर प्यार और सम्मान वो देते हैं, वो अपने आप में एक मिसाल है. आई लव यू पापा, आपको बहुत-बहुत प्यार.”

उन्होंने आगे बताया कि उनके पिता का व्यक्तित्व बेहद खास है. साथ ही नानी के बताए स्पेशल रेसिपी का भी जिक्र किया. ताहिरा ने लिखा, “पापा ऐसे इंसान हैं जिन्हें जन्मदिन की बधाई देना और सेलिब्रेट करना कोई नहीं भूलता. मैं अपनी नानी की स्पेशल कड़ा प्रसाद की रेसिपी भी शेयर कर रही हूं, जो नानी ने मेरे साथ बांटी थी. आज Mumbai में वही प्रसाद बनाकर पापा का जन्मदिन मनाऊंगी, जब आप सर्दियों की धूप में बैठे होंगे पापा. ताहिरा ने लिखा, “आपमें रूहानियत है. आप जहां भी रहें, हमेशा खुश रहें. आपसे सीखने को बहुत कुछ बाकी है.”

ताहिरा के साथ ही उनके पति और Actor आयुष्मान खुराना ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने ताहिरा की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “आप बेस्ट हैं.”

एमटी/वीसी

Leave a Comment