
देहरादून, 15 अप्रैल . उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने Wednesday को देहरादून में उत्तराखण्ड टेबल टेनिस एसोसिएशन द्वारा आयोजित 87वां इंटर-स्टेट जूनियर एवं यूथ नेशनल टेबल टेनिस चैम्पियनशिप-2025 का शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि पूरे आत्मविश्वास, उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतिभागियों को इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहिए.
Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “यह अपनी प्रतिभा दिखाने और अपनी एक नई पहचान बनाने का अवसर है. टेबल टेनिस एक ऐसा खेल है जिसमें न केवल गति बल्कि संतुलन की भी आवश्यकता होती है. इस संतुलन को तकनीक, प्रौद्योगिकी, धैर्य, कौशल और मज़बूत मानसिक शक्ति के साथ बनाए रखना ज़रूरी है.”
उन्होंने कहा कि नेशनल टेबल टेनिस की चैंपियनशिप हो रही है. मैं सभी प्रतिभागियों को बहुत बधाई देता हूं और शुभकामनाएं देता हूं. टेबल टेनिस संघ महासंघ का भी धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने हमारे राज्य को इसकी मेजबानी का अवसर दिया है और हमारा राज्य अब खेलों की दृष्टि से और खेलों की मेजबानी की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण स्थान बन रहा है.
Chief Minister ने कहा कि आप देख रहे होंगे कि जहां राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हुआ था, शानदार आयोजन हुआ, उसका एक अनुभव पूरे देश के खिलाड़ी लेकर गए. इसके साथ साथ अब जो हमारी आइस रिंग बनी है, उसमें राष्ट्रीय नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं हो रही हैं. टिहरी जो हमारी लेक है, उसमें पूरे वर्ष भर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं हो रही हैं. इस बार के जो राष्ट्रीय खेलों के आयोजन थे, उसमें हमारे खिलाड़ियों ने 103 पदक जीतकर एक उपलब्धि राज्य के लिए प्राप्त की थी. हमारे खिलाड़ियों का मनोबल नवोदित उदयमान आने वाले भविष्य के जो खिलाड़ी हैं, उनको भी बहुत बड़ी प्रेरणा मिल रही है और देवभूमि अब खेल भूमि के रूप में भी आगे बढ़ रही है.
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज लोग Prime Minister की नीतियों पर विश्वास कर रहे हैं. पूरे देश में जहां पहले कभी भारतीय जनता पार्टी या एनडीए की Governmentें नहीं होती थी, लोग वहां समर्थन दे रहे हैं और डबल इंजन लगा रहे हैं. जो काम नहीं कर रहे हैं, जिनकी अपनी जमीन जिनकी धीरे-धीरे खिसक रही है, वह अपना बचाव करने के लिए इस प्रकार के आरोप लगा रहे हैं.
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद Narendra Modi देश के पहले Prime Minister हैं जिन्होंने देश में चाहे वह पूर्वोत्तर के राज्य हों या हमारे जैसे हिमालयी राज्य हों या दक्षिण के राज्य हों, सभी को एक सूत्र में जोड़ने का काम किया है. उन्होंने अपने Lok Sabha क्षेत्र वाराणसी में तमिल काशी संगमम का आयोजन कराया, जहां बड़ी संख्या में तमिलनाडु के लोग आए और बनारस के लोगों के साथ उन्होंने कई दिनों तक कार्यक्रम किया.’
–
एसएके/पीएम