
New Delhi, 6 मार्च . हिंदी सिनेमा में हर कलाकार को किसी न किसी से प्रेरणा मिलती है, जिसकी मेहनत और काम देखकर वह आगे बढ़ने की हिम्मत पाता है. Bollywood Actress तापसी पन्नू के लिए ऐसी ही प्रेरणा विद्या बालन हैं. तापसी ने बताया कि विद्या बालन की फिल्मों ने उनके सोचने का तरीका बदल दिया.
उन्होंने कहा कि जब वह हिंदी फिल्मों में अपना करियर शुरू कर रही थीं, तब विद्या बालन की कुछ फिल्मों ने उन्हें यह भरोसा दिया कि महिला कलाकार भी मजबूत कहानियों के साथ लंबे समय तक इंडस्ट्री में टिक सकती हैं.
तापसी ने कहा, ”विद्या बालन ने सिर्फ फिल्मों में अभिनय नहीं किया, बल्कि उन्होंने यह भी दिखाया कि एक Actress अपने दम पर कहानी को आगे बढ़ा सकती है. मेरे लिए विद्या बालन एक हीरो हैं. उनकी फिल्मों ने मुझे प्रेरित किया. जब मैंने ‘द डर्टी पिक्चर’ और ‘कहानी’ जैसी फिल्में देखीं, तो महसूस हुआ कि सिनेमा में महिलाओं के लिए भी मजबूत और अलग तरह की कहानियां बन सकती हैं. अगर ये फिल्में उस समय नहीं आई होतीं, तो शायद मेरे जैसे कई कलाकारों को यह विश्वास ही नहीं होता कि वे भी लंबे समय तक इंडस्ट्री में काम कर सकते हैं.”
उन्होंने कहा, ”उस समय मैं हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत कर रही थी और अक्सर यह सवाल मन में आता था कि एक Actress का करियर कितने समय तक चल सकता है पर विद्या बालन की फिल्मों को सफल होते देख मेरा नजरिया पूरी तरह बदल गया. उनकी फिल्मों ने बताया कि कंटेंट-ड्रिवन सिनेमा में Actress भी मुख्य भूमिका निभा सकती हैं और फिल्म की सफलता का केंद्र बन सकती हैं.”
दरअसल, विद्या बालन को हिंदी सिनेमा में महिला प्रधान फिल्मों के लिए जाना जाता है. पिछले दो दशकों में उन्होंने कई ऐसी फिल्मों में काम किया है, जिनमें कहानी का पूरा भार उनके किरदार पर टिका होता है. ‘नो वन किल्ड जेसिका’, ‘तुम्हारी सुलु’ और ‘शेरनी’ जैसी फिल्मों में उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाए और अभिनय के जरिए दर्शकों का दिल जीत लिया. उनकी फिल्मों ने साबित किया कि Bollywood में सिर्फ बड़े हीरो ही नहीं, बल्कि अच्छी कहानी और दमदार अभिनय भी फिल्म को सफल बना सकते हैं.
दिलचस्प बात यह है कि तापसी पन्नू और विद्या बालन एक साथ काम कर चुकी हैं. दोनों कलाकारों ने साल 2019 की चर्चित फिल्म ‘मिशन मंगल’ में एक साथ अभिनय किया था. इस फिल्म की कहानी India के ऐतिहासिक मार्स ऑर्बिटर मिशन से प्रेरित थी और इसमें वैज्ञानिकों की उस टीम को दिखाया गया था, जिसने इस मिशन को सफल बनाया. फिल्म में तापसी और विद्या दोनों ने वैज्ञानिकों का किरदार निभाया था.
–
पीके/वीसी