टी20 विश्व कप सुपर-8: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड मैच पर ‘कुदरत के निजाम का कहर’, भारी बारिश का है खतरा

कोलंबो, 21 फरवरी . टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 मैचों की शुरुआत Saturday से हो रही है. पहला मुकाबला Pakistan और न्यूजीलैंड के बीच आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जाना है. दोनों टीमों की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर टूर्नामेंट के दूसरे चरण की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में करने की होगी. Pakistan और न्यूजीलैंड की इस उम्मीद पर बारिश का खतरा है.

कोलंबो में लगातार बारिश हो रही है. बारिश की वजह से Pakistan टीम को अभ्यास का मौका भी नहीं मिला है. Pakistan बिना अभ्यास के न्यूजीलैंड का सामना करने को तैयार है, लेकिन बारिश मैच के दौरान भी खलल डाल सकती है. Pakistan के कोच रहते हुए कभी सकलेन मुश्ताक ने प्राकृतिक घटनाओं के लिए कुदरत के निजाम की बात कही थी. Pakistan-न्यूजीलैंड मैच में इसी निजाम का कहर दिख सकता है.

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, Saturday को कोलंबो में 75 प्रतिशत बारिश की संभावना है. 18 प्रतिशत गरज के साथ बारिश की संभावना भी है. 6.7 मिमी बारिश हो सकती है. मैच शाम 7 बजे शुरू होना है. उस समय तक गरज के साथ बारिश की संभावना 41 प्रतिशत तक बढ़ सकती है और डेढ़ घंटे तक बारिश हो सकती है. बारिश की वजह से Pakistan और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला मैच धुलने का खतरा है.

बारिश की वजह से मैच रद्द होने की स्थिति में Pakistan और न्यूजीलैंड दोनों को 1-1 अंक तो मिल जाएंगे, लेकिन सेमीफाइनल में दोनों टीमों के लिए जगह बनाना मुश्किल हो जाएगा.

न्यूजीलैंड और Pakistan दोनों ग्रुप स्टेज में 4 में से 3-3 मैच जीतकर सुपर-8 में पहुंची हैं. न्यूजीलैंड का रन रेट Pakistan से बेहतर है.

India और Pakistan के बीच कोलंबो में खेले गए मैच पर भी बारिश का खतरा था, लेकिन बारिश नहीं हुई थी. Pakistan और न्यूजीलैंड की टीम भी यही चाहेगी कि किसी तरह मैच के दौरान बारिश की बाधा न आए.

दोनों टीमों के बीच मुकाबले हमेशा रोमांचक होते रहे हैं. दोनों टीमों के बीच 49 टी20 मुकाबले खेले गए हैं. 23 मैचों में न्यूजीलैंड जीता है, जबकि Pakistan को 24 मैचों में जीत मिली है. इस तरह Pakistan को मनोवैज्ञानिक बढ़त न्यूजीलैंड पर हासिल है.

पीएके

Leave a Comment