
New Delhi, 15 फरवरी . भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने Pakistan पर टीम इंडिया की शानदार जीत को लेकर भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी और इसे देश के गौरव का क्षण बताया है. नेताओं ने कहा कि भारतीय टीम का आत्मविश्वास, अनुशासन और दमदार प्रदर्शन पूरे देश को गर्व से भर देता है.
India और Pakistan के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मुकाबले में भारतीय टीम ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की. टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा. खासकर युवा बल्लेबाज ईशान किशन की विस्फोटक पारी ने मैच का रुख शुरुआती चरण में ही India के पक्ष में मोड़ दिया.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने social media पर लिखा कि टीम इंडिया ने एक बार फिर शानदार जीत दर्ज कर देश को गौरवान्वित किया है. उन्होंने ‘मेन इन ब्लू’ की निरंतरता और दबाव में बेहतरीन प्रदर्शन की सराहना की और ईशान किशन की पारी को विशेष रूप से उल्लेखनीय बताया.
वरिष्ठ भाजपा नेता सैय्यद शाहनवाज हुसैन ने अपने संदेश में कहा कि टीम इंडिया ने मैदान पर Pakistan को पूरी तरह परास्त कर दिया. उन्होंने ईशान किशन की आक्रामक बल्लेबाजी और भारतीय गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन की जमकर तारीफ की. उनके संदेश में देशभक्ति का उत्साह भी झलकता नजर आया.
BJP MP संबित पात्रा ने काव्यात्मक अंदाज में भारतीय टीम को बधाई देते हुए कहा कि धुरंधर भारतीय टीम ने एक बार फिर Pakistan को ढेर कर दिया.
भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने तंज भरे अंदाज में कहा कि Pakistan हारने में कभी निराश नहीं करता. उन्होंने टीम इंडिया की निरंतर जीत को ‘कंसिस्टेंसी’ का परिणाम बताया.
पूर्व Union Minister स्मृति ईरानी ने कहा कि चैंपियंस ऐसे ही खेलते हैं, दबाव में शांत और पूरे मैच में प्रभावी. उन्होंने टीम को आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं भी दीं.
मध्यप्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने इसे ऐतिहासिक जीत बताते हुए कहा कि India और Pakistan के बीच मुकाबले की तुलना ही नहीं है. उन्होंने कहा कि भारतीय टीम ने एक बार फिर देश का मस्तक ऊंचा किया है और तिरंगा विश्व पटल पर लहराता रहे, यही कामना है.
India की इस जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल है. Political दलों से लेकर आम नागरिकों तक, हर कोई टीम इंडिया की जीत पर गर्व महसूस कर रहा है.
बता दें कि India ने Pakistan को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मुकाबले में 61 रन से हराया है. टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत के साथ India ने सुपर-8 में प्रवेश कर लिया है.
–
डीएससी