
New Delhi, 4 दिसंबर . Prime Minister Narendra Modi ने Thursday को देश की पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज के पति और मिजोरम के पूर्व Governor स्वराज कौशल के निधन पर दुख व्यक्त किया.
पीएम मोदी ने कहा कि स्वराज कौशल ने एक वकील के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाई. वे India के सबसे कम उम्र के गवर्नर बने और अपने कार्यकाल के दौरान मिजोरम के लोगों पर उन्होंने गहरी छाप छोड़ी.
Prime Minister मोदी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”स्वराज कौशल के गुजर जाने से दुख हुआ. उन्होंने एक वकील और ऐसे इंसान के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाई, जो कानूनी पेशे का इस्तेमाल जरूरतमंदों की जिंदगी बेहतर बनाने में करते थे.”
उन्होंने एक्स पोस्ट में आगे लिखा, ”वे India के सबसे कम उम्र के गवर्नर बने और अपने गवर्नर के कार्यकाल के दौरान मिजोरम के लोगों पर गहरी छाप छोड़ी. एक सांसद के तौर पर उनकी समझ भी काबिले-तारीफ थी. इस दुख की घड़ी में मेरी दुआएं उनकी बेटी बांसुरी और परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ हैं.”
Lok Sabha स्पीकर ओम बिरला ने लिखा, ”मिजोरम के पूर्व Governor, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व सांसद स्वराज कौशल का निधन अत्यंत दुखद है. दिल्ली स्थित उनके निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनकी सुपुत्री, सांसद बांसुरी स्वराज व शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया. स्वराज कौशल जी ने अपने दीर्घ सार्वजनिक जीवन में न्याय, लोकतंत्र और राष्ट्रसेवा के उच्च मूल्यों को जीवंत रखा. उनका सरल, संवेदनशील और कर्मनिष्ठ व्यक्तित्व सदैव स्मरणीय रहेगा.”
Union Minister ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी स्वराज कौशल के निधन पर दुख जताया और लिखा, ”मिजोरम के पूर्व Governor और पूर्व राज्यसभा सांसद स्वराज कौशल के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है. उनका शांत, स्नेहिल और विद्वतापूर्ण व्यक्तित्व जनसेवा और न्यायप्रियता की मिसाल रहा. प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य प्रदान करें.”
दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने भी BJP MP बांसुरी स्वराज के पिता स्वराज कौशल के निधन पर दुख जाहिर किया. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ”मिजोरम के पूर्व Governor और वरिष्ठ अधिवक्ता स्वराज कौशल के निधन की खबर दुखद है. स्वराज कौशल जी का सार्वजनिक जीवन और विधि के क्षेत्र में योगदान हमेशा याद किया जाएगा. राष्ट्र और समाज के प्रति उनकी सेवा अविस्मरणीय है. दुख की इस घड़ी में, मेरी गहरी संवेदनाएं सांसद बांसुरी स्वराज और उनके समस्त परिजनों के साथ हैं. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और उनके परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें.”
–
एसके/एबीएम