
डायमंड हार्बर, 16 मई . पश्चिम बंगाल के Chief Minister सुवेंदु अधिकारी ने Saturday को डायमंड हार्बर में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बैठक की और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की. बैठक के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्य में कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए Government की सख्ती का संकेत दिया.
Chief Minister सुवेंदु अधिकारी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “Police अपना काम कर रही है, लेकिन सीआईडी और अन्य एजेंसियों का अभी पूरी तरह से इस्तेमाल नहीं किया गया है. पहले सभी के बीच डर का माहौल था, जिसकी वजह से व्यवस्था बिगड़ गई थी. अब हम इसे ठीक करने जा रहे हैं.”
Chief Minister ने आसनसोल में हुई घटना का जिक्र करते हुए कहा, “Friday को आसनसोल में एक घटना हुई थी. अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. तोड़-फोड़ के लिए जिम्मेदार लोगों को Police हिरासत, रिमांड और सख्त पूछताछ का सामना करना पड़ेगा. साथ ही Governmentी संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई सीधे उनके निजी फंड से कराई जाएगी. किसी को भी Governmentी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की इजाजत नहीं दी जाएगी.”
उन्होंने आगे कहा, “कानून-व्यवस्था को लेकर कार्रवाई शुरू हो गई है. यह कोई सही व्यवस्था नहीं थी. मैं किसी एक व्यक्ति को दोषी नहीं ठहरा रहा, लेकिन पूरी व्यवस्था को बिगाड़ दिया गया था. अब हम इसे सही ढंग से चलाएंगे.”
Chief Minister ने पूर्ववर्ती व्यवस्था पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पिछले समय में कानून का राज पूरी तरह से खत्म हो गया था. उन्होंने दावा किया कि नई Government व्यवस्था को वापस पटरी पर लाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है.
सुवेंदु अधिकारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अगले एक महीने तक पूरे क्षेत्र में सतर्कता और निगरानी बरती जाए. उन्होंने स्थानीय प्रशासन और Police अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
बैठक में स्थानीय Police अधिकारियों, जिला प्रशासन के अधिकारियों और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया. Chief Minister ने क्षेत्र की मौजूदा स्थिति, लंबित शिकायतों और आगामी चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की.
–
एससीएच