पश्चिम बंगाल से घुसपैठिए और फर्जी वोटर हटे, तो ममता की हार तय : सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 23 अप्रैल . पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान Thursday सुबह से शुरू हो गया है. राज्य की 152 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं और मतदान प्रक्रिया शाम 6 बजे तक जारी रहेगी. सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित किया जा सके. इस चरण में मुख्य मुकाबला ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी और भारतीय जनता पार्टी के बीच माना जा रहा है.

नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा सीटों से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मैंने अपने क्षेत्र के सभी पोलिंग एजेंट से बात की है. शांति से मतदान होना चाहिए. मृतक वोटर, फर्जी वोटर और घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में नहीं हैं तो ममता बनर्जी के जीतने की कोई संभावना नहीं है.”

आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के अध्यक्ष हुमायूं कबीर ने अपने परिवार के साथ मतदान किया. उन्होंने कहा कि संविधान हर नागरिक को वोट देने का अधिकार देता है और चुनाव आयोग निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराता है. उन्होंने सभी लोगों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की.

पहले चरण के मतदान को लेकर हुमायूं कबीर ने अपनी पार्टी की स्थिति पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि नई पार्टी बनाने के बाद उनके खिलाफ कई आवाजें उठीं लेकिन उन्हें अपनी पार्टी का पूरा समर्थन मिला.

उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी ने 142 उम्मीदवार उतारे थे जिनमें से 25-26 उम्मीदवार टीएमसी में शामिल हो गए. इसके बावजूद अब उनके पास 117 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी टिकट बेच रही है और उनके उम्मीदवारों को पैसे देकर तोड़ा जा रहा है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जनता चुनाव में इसका जवाब देगी और वे किसी की “बी टीम” नहीं हैं.

एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता स्वप्ना बर्मन ने भी लोगों से शांतिपूर्ण मतदान की अपील की. उन्होंने कहा कि वोट देना हर नागरिक का अधिकार है और सभी को इसमें भाग लेना चाहिए ताकि मजबूत Government का गठन हो सके.

इस बीच, एक महिला मतदाता ने महिलाओं की सुरक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों को महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में उनके क्षेत्र में कोई भर्ती नहीं हुई है, जो चिंता का विषय है.

राज्य के विभिन्न हिस्सों में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं. देशबंधु ज़िला पुस्तकालय में भी Thursday सुबह से ही मतदान शुरू हो गया, जहां लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए उत्साहपूर्वक पहुंचे.

सिलीगुड़ी सहित कई क्षेत्रों में मतदाता केंद्रों के बाहर कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे. वहीं, नंदीग्राम और भवानीपुर सीटों से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि उन्होंने अपने सभी पोलिंग एजेंट से बात की है और शांतिपूर्ण मतदान की उम्मीद जताई है. उन्होंने यह भी दावा किया कि यदि मतदाता सूची में फर्जी नाम नहीं हैं, तो टीएमसी की जीत संभव नहीं है.

एसएके/पीएम

Leave a Comment