टोक्यो में महिला पर चाकू से वार, संदिग्ध फरार

टोक्यो, 29 दिसंबर . टोक्यो के शिंजुकु वार्ड में Monday को एक महिला पर चाकू से हमला करने वाला संदिग्ध फरार हो गया. स्थानीय मीडिया ने इसकी जानकारी दी.

टोक्यो, 29 दिसंबर . टोक्यो के शिंजुकु वार्ड में Monday को एक महिला पर चाकू से हमला करने वाला संदिग्ध फरार हो गया. स्थानीय मीडिया ने इसकी जानकारी दी.

टोक्यो मेट्रोपॉलिटन Police डिपार्टमेंट के हवाले से टीबीएस (टोक्यो ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम टेलीविजन) ने बताया कि हमले के बाद महिला होश में थी और Police के पूछे गए सवालों का जवाब भी दे पा रही थी. फिलहाल उसकी हालत स्थिर बनी हुई है.

सिंहुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार, घटना जेआर ताकादानोबाबा स्टेशन से लगभग 200 मीटर दक्षिण-पश्चिम में हुई. Police ने हमलावर के डील-डौल की जानकारी दी है. बताया है कि आरोपी एक दुबला-पतला आदमी था जो हमला करने के बाद भाग गया.

इससे पहले 26 दिसंबर को, जापान के शिजुओका प्रीफेक्चर में एक फैक्ट्री में चाकूबाजी की घटना में लगभग 15 लोग घायल हो गए थे; लोकल मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से इसकी जानकारी दी थी.

उनके अनुसार, एक इमरजेंसी कॉल आया था, जिसमें बताया गया था कि मिशिमा में योकोहामा रबर फैक्ट्री में पांच या छह लोगों पर चाकू से हमला किया गया है; जापान की जानी-मानी क्योदो न्यूज एजेंसी ने इसे रिपोर्ट किया था.

काफी जांच पड़ताल के बाद Police ने मसाकी ओयामा (38) नाम के शख्स को गिरफ्तार किया था.

चाकूबाजी की एक और खौफनाक वारदात 14 दिसंबर को घटी थी. इसके अगले दिन यानी 15 दिसंबर को Police ने जापान के फुकुओका में चाकूबाजी की दो घटनाओं में से एक में शामिल होने के आरोप में 30 साल के आदमी को गिरफ्तार किया था. इस घटना में दो लोग (एक महिला और एक पुरुष) घायल हुए थे.

बाद में संदिग्ध, नाओया यामागुची को गिरफ्तार किया गया, जो फुकुओका प्रीफेक्चर के इटोशिमा का रहने वाला था. Police के मुताबिक उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया था.

ये हमले 14 दिसंबर को एक स्टेडियम, मिजुहो पेपे डोम फुकुओका, और पास के एक एम्यूजमेंट सेंटर, बॉस ई. जो फुकुओका में हुए थे, जहां एचकेटी48 का अपना थिएटर है.

एचकेटी48, एकेबी48 के पॉपुलर ऑल-गर्ल पॉप ग्रुप्स में से एक है और फुकुओका के हाकाटा में है.

पीड़ितों में से एक, इवेंट वर्कर (44) था जिसके सीने में चाकू से हमला किया गया था, जिसके बाद उसने तुरंत एक आदमी को अलर्ट कर दिया था. पीड़ित का नाम यामागुची था, जबकि दूसरी पीड़ित 27 साल की महिला थी, जो स्टेडियम में एक लाइव इवेंट देखने आई थी.

केआर/

Leave a Comment