
तिरुपति, 30 दिसंबर . टी20 विश्व कप 2026 से पहले भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है. टी20 सीरीज और विश्व कप के लिए सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी है. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज की शुरुआत 26 जनवरी से होनी है. सीरीज से पहले भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के दर्शन करने पहुंचे.
वैकुंठ एकादशी के मौके पर सूर्यकुमार यादव ने अपनी पत्नी देविशा शेट्टी के साथ श्री वेंकटेश्वर स्वामी के Tuesday को दर्शन किए और पूजा-अर्चना की. दर्शन के बाद, पुजारियों ने मंदिर के अंदर रंगनायकुलावरी मंडपम में उन्हें आशीर्वाद दिया. इसके बाद उन्होंने तीर्थ प्रसादम चढ़ाया और भगवान के वस्त्र चढ़ाए.
तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के अधिकारियों ने सूर्यकुमार यादव के दर्शन का इंतजाम किया. सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी का मंदिर के कर्मचारियों और मौजूद भक्तों ने गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान भारतीय कप्तान और उनकी पत्नी पारंपरिक कपड़े पहने हुए थे.
टी20 विश्व कप 2026 से पहले सूर्यकुमार यादव की फॉर्म भारतीय टीम के लिए चिंता का सबसे बड़ा विषय बना हुआ है. कभी टी20 फॉर्मेट के सबसे खतरनाक और नंबर वन बल्लेबाज रहे सूर्यकुमार यादव लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म हैं. साल 2025 सूर्यकुमार के लिए बेहद खराब रहा है. सूर्यकुमार यादव पिछले 23 टी20 मैचों में एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके हैं. टी20 विश्व कप में उनका फॉर्म में रहना India के खिताब रक्षा करने के दृष्टिकोण से बेहद अहम है.
भारतीय टीम टी20 की मौजूदा चैंपियन है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 2024 में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी20 विश्व कप का खिताब जीता था. अगला विश्व कप India और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाना है. ऐसे में टीम इंडिया अपने खिताब की रक्षा करना चाहेगी.
–
पीएके