
Mumbai , 17 फरवरी . टीवी जगत की मशहूर Actress सुरभि ज्योति मां बनने वाली हैं. उन्होंने कुछ समय पहले ही इस बात की जानकारी दी थी. Tuesday को Actress ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शानदार तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं.
इन तस्वीरों में सुरभि ग्रीन कलर के सूट में बेहद आकर्षक नजर आ रही हैं. उन्होंने अपना पूरा लुक काफी सिंपल और सुंदर रखा है. कान में हल्के झुमके, मामूली मेकअप, ढीली चोटी और हाथ में फूल लिए हुए हैं. सबसे खास बात उनकी मुस्कान और चेहरे पर छाया प्रेग्नेंसी ग्लो है, जो देखते ही बनता है. उनकी तस्वीरों में बेबी बंप साफ दिख रहा है. सुरभि ने लिखा, “जंगल में फूल की तरह धीरे-धीरे खिलना.”
‘कुबूल है’, ‘नागिन’ और ‘इश्कबाज’ जैसी लोकप्रिय सीरियल्स से मशहूर सुरभि ज्योति हमेशा से अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. प्रेग्नेंसी के समय अपने इस पोस्ट से भी वह अपनी स्टाइल और ग्रेस से फैंस का दिल जीत रही हैं.
पोस्ट के बाद सुरभि के इंडस्ट्री के दोस्तों और कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन में प्यार और शुभकामनाओं की बौछार कर दी. कई लोगों ने हार्ट और फायर के इमोजी कमेंट किए.
Actress मौनी रॉय ने कमेंट करते हुए लिखा, “कित्ती सुंदर लग रही है.” वहीं, Actress आरती सिंह और अनीता हसनंदानी ने कमेंट सेक्शन पर हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी.
बता दें कि सुरभि ने अपनी प्रेगनेंसी की आधिकारिक घोषणा कुछ समय पहले ही की थी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी का इशारा करते हुए तस्वीर पोस्ट की थी. इसी के साथ Actress ने बताया था कि उनके घर पर नन्हा मेहमान जून में आने वाला है.
सुरभि और Actor सुमित सूरी ने 5 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट में एक भव्य और यादगार समारोह में शादी की थी. हालांकि, शादी से पहले किसी को दोनों के रिश्ते के बारे में नहीं पता था. रिश्ता शुरू होने के बाद से ही वे काफी प्राइवेट रहे और अपने रिश्ते को लेकर कभी सामने नहीं आए थे. अब जून में ये कपल अपने बच्चे का स्वागत करेंगे.
–
एनएस/एबीएम