
Mumbai , 18 अगस्त . Actor सुनील शेट्टी ने India और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच मजबूत होते रिश्ते को लेकर खुशी और गर्व जाहिर किया. यूएई में आयोजित एक खास कार्यक्रम में शामिल हुए Actor ने वहां रहने वाले भारतीय समुदाय की जमकर तारीफ की.
उन्होंने कहा कि विदेश में रहकर भी भारतीय अपनी मेहनत और योगदान से देश का नाम रोशन कर रहे हैं. उन्होंने India और यूएई के बीच बढ़ते सहयोग को भी खास बताया.
सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर इस कार्यक्रम की कई तस्वीरें और झलकियां शेयर की. तस्वीरों में वह कार्यक्रम में मौजूद लोगों के साथ नजर आ रहे हैं. उन्होंने पोस्ट में इस शाम को भारत, भारतीय लोगों और यूएई के साथ India के खूबसूरत रिश्ते का जश्न बताया.
Actor ने लिखा, ”भारत-यूएई के बीच जो खास जुड़ाव है, उसे मनाने वाली यह एक शानदार शाम थी.” Actor ने यूएई में रहने वाले भारतीय समुदाय की भी तारीफ की. उन्होंने कहा, ”मुझे प्रवासी भारतीयों पर बहुत गर्व है. India और यूएई मिलकर अलग-अलग क्षेत्रों में जो काम कर रहे हैं, वह भी काबिल-ए-तारीफ है.”
उन्होंने अपनी पोस्ट में संयुक्त अरब अमीरात के विदेश व्यापार मंत्री डॉ. थानी बिन अहमद अल जेयौदी का भी जिक्र किया.
यह कार्यक्रम इंडियन पीपल्स फोरम की ओर से आयोजित किया गया था. यह यूएई में रहने वाले भारतीय प्रवासियों का प्रतिनिधित्व करने वाले बड़े सामुदायिक संगठनों में से एक है. कार्यक्रम में शामिल लोगों ने सामूहिक रूप से यूएई के President शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के प्रति निष्ठा की शपथ ली. सुनील शेट्टी भी इस दौरान लोगों के साथ शामिल हुए.
कार्यक्रम में बोलते हुए सुनील शेट्टी ने यूएई, खासकर Dubai के साथ अपने जुड़ाव को लेकर बात की. उन्होंने Dubai को ‘हमारे अपने India का ही एक हिस्सा’ बताया. Actor ने यूएई और वहां रहने वाले भारतीय समुदाय की मजबूती की तारीफ की. उन्होंने कहा कि दोनों ने कई मुश्किल हालात और संकटों का सामना करते हुए जिस तरह खुद को संभाला है, वह सराहनीय है.
सुनील शेट्टी इससे पहले भी कई मौकों पर भारतीय संस्कृति और विदेशों में रहने वाले भारतीयों को लेकर गर्व जाहिर कर चुके हैं. उनका मानना है कि भारतीय समुदाय जहां भी रहता है, वहां अपनी मेहनत, संस्कृति और अच्छे काम के जरिए अपनी अलग पहचान बनाता है.
यूएई में भारतीयों की बड़ी आबादी है और दोनों देशों के बीच लोगों के स्तर पर भी मजबूत जुड़ाव है.
वर्कफ्रंट की बात करें तो सुनील शेट्टी हाल ही में एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आए थे. फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, परेश रावल, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार भी दिखाई दिए थे.
–
पीके/एबीएम