
Mumbai , 10 मई . टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकी Actress सुम्बुल तौकीर ने बहुत कम उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रख लिया था. को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए Actor आयुष्मान खुराना के साथ काम करने का अनुभव साझा किया. सुम्बुल ने बताया कि फिल्म ‘आर्टिकल 15’ की शूटिंग के दौरान जब वह काफी घबराई हुई थीं, तो Actor ने उन्हें सहज महसूस कराया था.
ने जब सुम्बुल तौकीर से पूछा कि कम उम्र में आयुष्मान खुराना जैसे बड़े Actor के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा, तो इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ”उस समय मैं काफी नर्वस थी और सोच रही थी कि इतने शानदार Actor के सामने अभिनय करना आसान नहीं होगा. लेकिन शूटिंग शुरू होने के बाद माहौल बिल्कुल अलग निकला.”
सुम्बुल तौकीर ने कहा, ”आयुष्मान खुराना केवल एक अच्छे Actor होने के साथ-साथ अच्छे इंसान भी हैं. सेट पर उनका व्यवहार काफी दोस्ताना था. उन्होंने कभी ऐसा महसूस नहीं होने दिया कि मैं एक बड़े स्टार के साथ काम कर रही हूं.”
सुम्बुल ने कहा, ”आयुष्मान ने मुझे हर सीन में सहज महसूस कराया और मेरा हौसला बढ़ाया, जिससे मैं धीरे-धीरे खुलकर अभिनय कर पाईं. फिल्म में मेरे ज्यादातर सीन्स आयुष्मान खुराना के साथ थे. ऐसे में मुझे उनके साथ काफी समय बिताने और अभिनय को करीब से समझने का मौका मिला.”
सुम्बुल ने आगे कहा, ”उनके साथ काम करना मेरे लिए किसी सीख से कम नहीं था. मैंने अभिनय के दौरान छोटी-छोटी बातों को समझा, कैमरे के सामने भावनाओं को कैसे दिखाना है, यह सीखा और यह अनुभव मेरे करियर के लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ.”
फिल्म ‘आर्टिकल 15’ का निर्देशन और निर्माण निर्देशक अनुभव सिन्हा ने किया था. फिल्म की कहानी आईपीएस अधिकारी अयान रंजन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार आयुष्मान खुराना ने निभाया. वह एक छोटे गांव में तीन लड़कियों के गायब होने की जांच करता है. जांच के दौरान उसे समाज में मौजूद जातिगत भेदभाव और सालों से चले आ रहे अत्याचार की सच्चाई का सामना करना पड़ता है. फिल्म ने सामाजिक मुद्दों को बेहद गंभीर और संवेदनशील तरीके से दिखाया.
फिल्म में आयुष्मान खुराना के अलावा, ईशा तलवार, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, और मोहम्मद जीशान अयूब जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए.
–
पीके/एएस