‘ऐसी बातें आपको शोभा नहीं देतीं’, एआर रहमान के बयान पर तस्लीमा नसरीन की तीखी टिप्पणी

Mumbai , 18 जनवरी . बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. social media पर किए पोस्ट में उन्होंने लिखा कि मशहूर और अमीर लोगों को कहीं भी मुश्किलें नहीं होतीं, चाहे वे किसी भी धर्म के हों.

social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए तस्लीमा ने कहा कि रहमान मुस्लिम हैं और India में बेहद मशहूर और अमीर हैं. उनकी फीस अन्य कलाकारों से ज्यादा है और वह Bollywood के सबसे सफल संगीतकारों में से एक हैं.

तस्लीमा ने लिखा, “ए.आर. रहमान शिकायत कर रहे हैं कि उन्हें Bollywood में काम नहीं मिलता क्योंकि वह मुस्लिम हैं. लेकिन, शाहरुख खान अभी भी Bollywood के बादशाह हैं. सलमान खान, आमिर खान, जावेद अख्तर, शबाना आजमी, सभी सुपरस्टार हैं. मशहूर और अमीर लोगों को कहीं भी मुश्किलें नहीं होतीं, चाहे वे किसी भी धर्म के हों.”

उन्होंने अपनी व्यक्तिगत मुश्किलों का जिक्र करते हुए कहा कि मुश्किलें गरीब लोगों को होती हैं. पोस्ट में आगे लिखा, “मैं पक्की नास्तिक हूं, लेकिन मेरे नाम की वजह से मुझे मुस्लिम माना जाता है. मुस्लिम विरोधी लोग नास्तिक-आस्तिक का फर्क नहीं देखते. मुझे अपार्टमेंट किराए पर नहीं मिलता, अस्पताल में धोखा दिया जाता है. हैदराबाद में नास्तिक होने पर भी पीटा गया, औरंगाबाद में कदम नहीं रख सकती, पश्चिम बंगाल से निकाला गया. ये समस्याएं ए.आर. रहमान या Bollywood के मुस्लिम सितारों की जिंदगी में नहीं आतीं.”

तस्लीमा ने खुद को India में ‘नागरिक नहीं’ बताया, लेकिन कहा कि वह यहां इसलिए रहती हैं क्योंकि उन्हें इस देश से प्यार है. उन्होंने आगे बताया, “इस्लाम की खोखली हड्डियों और मजहब को चीरने के बाद मैं निर्वासन की सजा जी रही हूं. फिर भी लोग मुझसे कहते हैं तुम लोग चांद देखकर ईद मनाती हो या तुम्हारे यहां बहुविवाह होता है. इस देश के आम लोग नास्तिकता या मानवतावाद के बारे में ज्यादा नहीं जानते.”

पोस्ट के अंत में तस्लीमा ने लिखा, “ए.आर. रहमान का सम्मान हिंदू, मुस्लिम, बौद्ध, ईसाई, नास्तिक सभी करते हैं. ऐसी बातें करना उन्हें शोभा नहीं देता.”

हाल ही में रहमान ने एक इंटरव्यू में पिछले आठ सालों में Bollywood में काम कम मिलने और संभावित साम्प्रदायिक कारणों का जिक्र किया था. उनके बयान पर जावेद अख्तर समेत कई हस्तियों की प्रतिक्रियाएं आईं.

एमटी/एबीएम

Leave a Comment