
अमरावती, 11 जुलाई . Mumbai के एक अस्पताल में Saturday सुबह आंध्र प्रदेश के उपChief Minister पवन कल्याण के दाहिने कंधे की सफल सर्जरी की गई. डॉक्टरों के अनुसार, उनके दोनों कंधों में रोटेटर कफ की गंभीर चोट थी. हालांकि, एक साथ दोनों कंधों का ऑपरेशन करने से अत्यधिक दर्द और परेशानी हो सकती थी, इसलिए पहले दाहिने कंधे की सर्जरी की गई है, जबकि बाएं कंधे का ऑपरेशन लगभग दो महीने बाद किए जाने की संभावना है. सर्जरी करीब साढ़े तीन घंटे तक चली और फिलहाल पवन कल्याण डॉक्टरों की निगरानी में हैं.
हाल में हुई चिकित्सकीय जांच के दौरान विशेषज्ञों ने उन्हें जल्द से जल्द सर्जरी कराने की सलाह दी थी. हालांकि पहले से तय Governmentी और Political कार्यक्रमों के कारण उन्होंने डॉक्टरों से कुछ समय का आग्रह किया और अपने महत्वपूर्ण दायित्व पूरे करने के बाद ऑपरेशन कराने का फैसला किया. Friday को सर्जरी से पहले सभी जरूरी चिकित्सकीय जांच की गईं, जिसके बाद Saturday को सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया.
इस बीच आंध्र प्रदेश के Chief Minister एन. चंद्रबाबू नायडू ने पवन कल्याण के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने अपने सामाजिक माध्यम ‘एक्स’ पर लिखा कि वह उपChief Minister पवन कल्याण के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हैं. उन्होंने उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करते हुए इस कठिन समय में उन्हें शक्ति मिलने की भी कामना की.
पवन कल्याण को पहली बार वर्ष 2016 में कंधे में चोट लगी थी. उस समय डॉक्टरों ने उन्हें पर्याप्त आराम करने की सलाह दी थी, लेकिन सार्वजनिक जीवन और Political जिम्मेदारियों के कारण वह लगातार लोगों के बीच सक्रिय रहे. वर्ष 2018 में उनकी ‘पोराटा यात्रा’ के दौरान समर्थक उनसे मिलने और हाथ मिलाने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचते थे. इस दौरान कई बार हाथ खींचे जाने से उनके कंधे पर अतिरिक्त दबाव पड़ा और दर्द बढ़ता गया. इसके बावजूद उन्होंने अपनी यात्रा जारी रखी.
इसके बाद भी उन्होंने अपनी चोट पर विशेष ध्यान नहीं दिया. वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद टमाटर किसानों की समस्याओं को समझने के लिए रायलसीमा क्षेत्र, विशेषकर मदनपल्ले के दौरे के दौरान भी समर्थकों से लगातार मुलाकात, हाथ मिलाने और गले मिलने की वजह से कंधों की स्थिति और बिगड़ गई. बाद में ‘वाराही यात्रा’ और वर्ष 2024 के आम चुनाव प्रचार के दौरान भी यही स्थिति बनी रही. समर्थकों की भीड़ और लगातार सार्वजनिक कार्यक्रमों के कारण दोनों कंधों की चोट गंभीर होती चली गई.
–
एसएचके/वीसी