लखनऊ से नोएडा के बीच पहली सीधी उड़ान का सफल संचालन, 182 यात्रियों ने किया सफर

ग्रेटर नोएडा, 15 जून . उत्तर प्रदेश में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को नई ऊंचाई देते हुए Monday को Lucknow और नोएडा के बीच पहली सीधी उड़ान का सफल संचालन किया गया. चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, Lucknow से रवाना हुई इस ऐतिहासिक उड़ान ने प्रदेश के दो प्रमुख शहरों को हवाई मार्ग से सीधे जोड़ दिया है, जिससे व्यापार, उद्योग, शिक्षा और कॉर्पोरेट क्षेत्र को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है.

नई सेवा के शुभारंभ अवसर पर Lucknow एयरपोर्ट परिसर में दीप प्रज्वलन एवं केक कटिंग समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर एयरलाइन और एयरपोर्ट प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारियों सहित कर्मचारियों ने भाग लिया और इस उपलब्धि का उत्सव मनाया. एयरपोर्ट को विशेष रूप से सजाया गया था, और यात्रियों का उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया. पहली उड़ान संख्या 6ई 2278 से कुल 182 यात्रियों ने Lucknow से नोएडा की यात्रा की.

इस ऐतिहासिक उड़ान की विशेष बात यह रही कि प्रसिद्ध Actress गुल पनाग भी यात्रियों में शामिल रहीं. उनके साथ यात्रा कर रहे यात्रियों में इस नई सेवा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला. इसके अलावा एक निजी समूह के लगभग 80 कर्मचारियों ने भी इस उड़ान सेवा का लाभ उठाया. बड़ी संख्या में यात्रियों की भागीदारी इस नए रूट के प्रति लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया को दर्शाती है.

माना जा रहा है कि आने वाले समय में यह मार्ग व्यावसायिक और कॉर्पोरेट यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा. विशेष परिचालन के तहत 15 जून को अतिरिक्त उड़ानों का भी संचालन किया गया. फ्लाइट संख्या 6ई5212 नोएडा से Lucknow पहुंचेगी, जबकि 6ई5219 Lucknow से नोएडा के लिए रवाना होगी.

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि इस नई सेवा से उत्तर प्रदेश के भीतर क्षेत्रीय संपर्क को मजबूती मिलेगी और यात्रा का समय भी काफी कम होगा. नियमित उड़ान सेवाएं इस रूट पर 1 जुलाई 2026 से शुरू की जाएंगी. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन के साथ यह नई हवाई सेवा प्रदेश के विकास और आधुनिक परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.

पीकेटी/एएस

Leave a Comment