‘विक्रम-1’ की सफलता भारत की युवा और तकनीकी शक्ति का प्रमाण : शहजाद पूनावाला

New Delhi, 18 जुलाई . भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने विभिन्न मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि विक्रम-1 की सफलता India के अंतरिक्ष क्षेत्र, स्टार्टअप इकोसिस्टम और युवा शक्ति की ऐतिहासिक उपलब्धि है, जबकि विपक्ष लगातार देश की उपलब्धियों को कमतर आंकने का प्रयास करता रहा है.

सैयद अरशद मदनी के बयान पर शहजाद पूनावाला ने कहा कि कुछ संगठन और कुछ लोग केवल कांग्रेस से राज्यसभा का टिकट पाने की उम्मीद में बयानबाजी करते हैं. जिस कांग्रेस के शासन में देश का विभाजन हिंदू-मुस्लिम आधार पर हुआ और जिसके समय में हाशिमपुरा, भागलपुर, मेरठ, मलियाना, नेल्ली, Ahmedabad और जलगांव जैसे बड़े सांप्रदायिक दंगे हुए, जिनमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों की जान गई, उसी पार्टी की प्रशंसा करना Political स्वार्थ को दर्शाता है. इस प्रकार के बयान यह संकेत देते हैं कि कुछ लोग Political लाभ के लिए कांग्रेस का समर्थन कर रहे हैं.

विक्रम-1 रॉकेट की सफल लॉन्चिंग पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यह India के लिए ऐतिहासिक क्षण है. पहली बार India के निजी क्षेत्र ने सफलतापूर्वक ऑर्बिटल रॉकेट लॉन्च किया है, जो इस बात का प्रमाण है कि इसरो के साथ-साथ अब देश का निजी अंतरिक्ष क्षेत्र भी वैश्विक स्तर की क्षमता हासिल कर चुका है. यह उपलब्धि India की युवा शक्ति, तकनीकी क्षमता और उद्यमशीलता की ताकत को दुनिया के सामने प्रस्तुत करती है. India अब उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है, जिनके पास इस स्तर की क्षमता मौजूद है. विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, लगातार ‘मेक इन इंडिया’ और India के स्टार्टअप इकोसिस्टम पर सवाल उठाते रहे हैं. विक्रम-1 की सफलता राहुल गांधी की नकारात्मक राजनीति और उनके बयानों का करारा जवाब है.

पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) की Government पर निशाना साधते हुए शहजाद पूनावाला ने कहा कि जिन लोगों ने बदलाव की राजनीति का दावा किया था, वे वास्तव में बदले की राजनीति कर रहे हैं. जिन्होंने शिक्षा सुधार और पाठशाला की बात की थी, उन्होंने पंजाब को मधुशाला बना दिया. जिन्होंने पंजाब को नशामुक्त बनाने का वादा किया था, उनके शासन में नशे की समस्या और गंभीर हो गई है. उन्होंने दावा किया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ी है.

भाजपा प्रवक्ता ने दिल्ली दंगों के एक मामले का जिक्र करते हुए कहा कि आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन को दोषी ठहराया गया है. आम आदमी पार्टी के कुछ नेताओं ने इस मामले में सार्वजनिक रूप से आरोपी का समर्थन किया और इसे धार्मिक आधार से जोड़ने का प्रयास किया. आम आदमी पार्टी अपराधियों, दंगाइयों और आतंकवाद से जुड़े आरोपियों का बचाव करने की राजनीति करती रही है और इसी कारण पंजाब में उसकी कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं.

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और संस्कृत भाषा का लगातार अपमान करती रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की विचारधारा भारतीय विरासत के सम्मान के बजाय विदेशी मानसिकता से प्रभावित रही है. राहुल गांधी के एक पुराने बयान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस भारतीय राज्य और उसकी संस्थाओं के प्रति नकारात्मक दृष्टिकोण रखती है. पूनावाला ने दावा किया कि संस्कृत भाषा और भारतीय सांस्कृतिक विरासत पर की गई टिप्पणियां भारतीयता का अपमान हैं.

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में देश में विज्ञान, तकनीक, स्टार्टअप और अंतरिक्ष क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियां हासिल की जा रही हैं. Government की नीतियों के कारण निजी क्षेत्र को भी अंतरिक्ष कार्यक्रमों में अवसर मिला है, जिसका परिणाम विक्रम-1 जैसी ऐतिहासिक सफलता के रूप में सामने आया है. India आज वैश्विक स्तर पर तकनीकी और नवाचार के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है और यह देश के युवाओं की क्षमता तथा Government की नीतियों का परिणाम है.

–

पीएसके/एबीएम

Leave a Comment