
Mumbai , 7 अगस्त . मेगास्टार अमिताभ बच्चन इन दिनों क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में नजर आ रहे हैं. शो के दौरान उन्होंने बताया कि वे 25 सालों से एक ही टिंट वाला चश्मा (एक ऐसा चश्मा है जिसके लेंस पर एक खास रंग या परत चढ़ी होती है) क्यों पहन रहे हैं.
Actor ने बताया कि उन्होंने अपने चश्मे में हल्का टिंट इसलिए लगाया था ताकि आंखों पर उम्र का असर छिपाया जा सके. मेगास्टार ने मजाकिया अंदाज में कहा कि इंसान की उम्र अक्सर उसकी आंखों से ही पता चल जाती है. उन्होंने कहा, “कोई बोला सर, आपका चश्मा गलत है. मैंने कहा क्या गलत है यार, मैं 25 साल से यही चश्मा पहन रहा हूं. बोले नहीं सर, इसमें पीला-पीला आ रहा है.”
मैंने कहा, “हां, उसमें थोड़ा सा टिंट किया है.” बोले, “नहीं सर, वो गड़बड़ हो जाएगा.” मैंने कहा, “देखो भाईसाहब, बुढ़ापे में एक बुजुर्ग की उम्र कैसे पता चलती है? उसकी आंखों से. तो हमारी आंखें भी अब बुढ़ापे में पहुंच गई हैं, इसलिए उनको छिपाने के लिए थोड़ा सा टिंट मार दिया.”
Actor अमिताभ बच्चन ने बताया कि नए सीजन के पहले दिन कई टेक्निकल एडजस्टमेंट और फाइन-ट्यूनिंग होती है. उन्होंने कहा, “सबसे पहले, मैं हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं, देर होगी क्योंकि आज यह पहला रिकॉर्डिंग है, इस नए दौर का. तो छोटी-मोटी चीजें जो सेट करने में समय लगता है.”
शूटिंग से कुछ दिन पहले अमिताभ ने अपने पर्सनल ब्लॉग पर बताया था कि वह कौन बनेगा करोड़पति के लिए लगभग 24 घंटे लगातार काम कर रहे थे. नया सीजन 10 अगस्त को प्रीमियर होने वाला है.
एक्टर को आखिरी बार ‘कल्कि 2898 एडी’ में देखा गया था. इसमें Actor ने ‘अश्वत्थामा’ का एक बेहद शक्तिशाली और ऐतिहासिक किरदार निभाया था. नाग अश्विन द्वारा निर्देशित इस डिस्टोपियन साइंस-फिक्शन फिल्म में पौराणिक कथाओं और भविष्य की दुनिया का अद्भुत मिश्रण दिखाया गया था, जिसमें अश्वत्थामा भगवान विष्णु के दसवें अवतार (कल्कि) की रक्षा करते हैं.
–
एनएस/पीएम