
Patna, 4 अगस्त . बिहार की राजधानी Patna में Tuesday को भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, रोजगार और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग सहित विभिन्न मांगों को लेकर निकाला गया छात्र मार्च उस समय उग्र हो गया, जब प्रदर्शनकारियों ने Chief Minister आवास की ओर बढ़ने के दौरान Police की बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया. हालात को नियंत्रित करने के लिए Police ने पानी की बौछार का इस्तेमाल किया और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.
पूरे घटनाक्रम के दौरान राजधानी के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही. Patna विश्वविद्यालय से जुड़े एनएसयूआई समेत कई छात्र संगठनों के संयुक्त आह्वान पर हजारों छात्र जेपी गोलंबर से Chief Minister आवास मार्च के लिए निकले. प्रदर्शनकारी हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर Government के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े. Police ने पहले से ही जेपी गोलंबर, आयकर गोलंबर और डाकबंगला चौराहे सहित कई स्थानों पर बैरिकेडिंग कर रखी थी. जैसे ही छात्रों ने बैरिकेडिंग पार कर आगे बढ़ने की कोशिश की, Police ने उन्हें रोकने का प्रयास किया.
इस दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और तीखी नोकझोंक हुई. स्थिति तनावपूर्ण होने पर अतिरिक्त Police बल बुलाया गया. बाद में प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पानी की तेज बौछार की गई. इसके बाद कई छात्र सड़क पर बैठ गए और वहीं विरोध प्रदर्शन जारी रखा. Police ने उन्हें समझाकर सड़क किनारे हटाया और आगे बढ़ने से रोक दिया. प्रदर्शन के कारण जेपी गोलंबर से डाकबंगला चौराहे तक यातायात भी कुछ समय के लिए प्रभावित रहा.
गांधी मैदान थाना क्षेत्र समेत Chief Minister आवास की ओर जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर बड़ी संख्या में Police बल, महिला Policeकर्मियों की तैनाती की गई थी. मौके पर वाटर कैनन और अन्य सुरक्षा संसाधनों को भी तैयार रखा गया था. प्रदर्शनकारी छात्रों ने भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं पर रोक लगाने, पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच, आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, शिक्षा व्यवस्था में सुधार तथा युवाओं के लिए रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने की मांग की. साथ ही सीवान में हालिया छात्र आंदोलन के दौरान घायल छात्र को मुआवजा, गिरफ्तार छात्रों की रिहाई और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की भी मांग उठाई. प्रदर्शन को Political समर्थन भी मिला.
बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और छात्रों की मांगों का समर्थन किया. वहीं सांसद पप्पू यादव ने भी छात्र आंदोलन का समर्थन करते हुए पेपर लीक और रोजगार के मुद्दे पर केंद्र Government को निशाने पर लिया. Police अधिकारियों ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन कानून-व्यवस्था भंग करने या बैरिकेडिंग तोड़ने की अनुमति नहीं दी जा सकती.
अधिकारियों के अनुसार स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. प्रशासन ने बताया कि कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है. छात्र संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा.
–
एमएनपी/डीएससी